• img-fluid

    नाइजीरिया के एनाम्ब्रा में नाव पलटी, 76 की मौत; रेस्क्यू जारी

  • October 10, 2022

    अबुजा। नाइजीरिया (Nigeria) में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा यह कि एनाम्ब्रा शहर (anambra city) में नाव पलटने (boat capsize) से 76 करीब लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 85 लोग सवार थे और बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ।
    इस संबंध में नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Nigerian President Muhammadu Buhari) ने ट्वीट करके इस दुर्घटना पर दुख जताया है।



    उन्होंने सभी रेस्क्यू और रिलीफ एजेंसियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। सरकार की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। नाइजीरियाई अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों को रेस्क्यू और रिकवरी मिशन में लगाया गया है। राष्ट्रपति ने सेफ्टी प्रोटोकॉल की जांच करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    राष्ट्रपति बुहारी ने कहा कि वह इस नाव दुर्घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं मृतकों की आत्मा की शांति की अपील करता हूं। साथ ही इस दुखद दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।’

    विदित हो कि इससे पहले भी नाइजीरियाई शहर सोकोतो में हुई एक नाव दुर्घटना में भी 21 महिलाओं सहित पांच बच्चों की मौत हो गई थी।

    Share:

    मेरठ के ये मौलाना अंग्रेजी बोलने के साथ बच्चों को संस्कृत में सुनाते है श्लोक, अपने नाम में लगाते हैं चतुर्वेदी

    Mon Oct 10 , 2022
    मेरठ । मदरसे (madrassa) में संस्कृत (Sanskrit) सुनने में थोडा़ अलग लगता है, लेकिन मेरठ (Meerut) में एक मौलाना (Maulana) बाकायदा संस्कृत के श्लोक सुनाते हुए नज़र आते हैं. मौलाना फर्राटेदार अंग्रेज़ी (English) बोलते हुए भी नज़र आते हैं. मौलाना अपने नाम के आगे चतुर्वेदी भी लगाते हैं. मौलाना मशहूद उर रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved