• img-fluid

    वेद की पढ़ाई करने पर मिलेगा बोर्ड का सर्टिफिकेट

  • May 05, 2022

    • वेद विद्या से जुड़े छात्र छात्राओं को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दी बड़ी सौगात

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने वेद विद्या से जुड़े छात्र छात्राओं को बड़ी सौगात दी। अब वेद विद्या को सेकेंड्री बोर्ड सर्टिफिकेट की मान्यता दी जाएगी। साथ ही देश के अन्य पांच और स्थानों पर वेद विद्या पीठ प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में डीजी लॉकर सुविधा भी शुरू की और ऑडिटोरियम का भूमि पूजन किया। डीजी लॉकर में विद्यार्थी अपने सारे सर्टिफिकेट एक ही जगह रख सकेंगे। उनका वेरिफिकेशन भी ऑन लाइन हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को उज्जैन के दौरे पर थे। दौरे की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से की। वो भस्मारती में शामिल हुए। उसके बाद विक्रम विश्वविद्यालय में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए भूमि पूजन किया। शहर के चिंतामण मार्ग पर स्थित महर्षि सांदीपनि वेद विद्या अनुष्ठान में मंत्री ने यज्ञशाला, ऑडिटोरियम, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास के भवनों का शुभारंभ किया। वैदिक परंपरा अनुसार नौ कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण भी यहां किया गया है।



    5 जगहों पर वेद विद्या पीठ बनेंगी
    धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देश की 5 जगहों पर वेद विद्या पीठ की स्थापना की जाएगी। इसमें उज्जैन, द्वारका, बद्रीनाथ, गुवाहाटी, पुरी, शृङ्गेरी शामिल हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अभी तक वेद विद्या में डिग्री या सर्टिफिकेट की व्यवस्था नहीं थी। भारत सरकार ने अब निर्णय लिया है महर्षि संदीपनि वेद विद्या को सेकेंड्री बोर्ड की मान्यता दी जाएगी। इससे सभी विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम का सर्टिफिकेट मिलने की व्यवस्था हो जाएगी। मैथ्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, हिस्ट्री, जियोग्राफी, सिविक्स और अन्य विषयों की तरह वेद विद्या को मान्यता दी जाएगी। संस्कृत में ही इसकी पढ़ाई होगी और उच्च शिक्षा में कैसे प्रवेश दिया जाए इसकी व्यवस्था की जाएगी।

    डिजिटल लॉकर
    मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने माधव कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए भूमि पूजन किया। वहां से विक्रम विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम के तहत मार्कशीट और डिग्री वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा की सौगात देने पहुंचे। मंत्री ने कहा अवंतिका नगरी उज्जैन में भारत सरकार के शिक्षा विभाग के आयोजन से महर्षि सांदीपनि वेद विद्या पीठ चलती है। उसी में आज नवनिर्मित यज्ञ शाला का लोकार्पण कार्यक्रम था। मेरा सौभाग्य है मैं बाबा महाकाल के दर्शन के साथ साथ यज्ञ शाला के लोकार्पण में शामिल हो पाया। देश भर में वेद विद्या 5000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद करती है।

    Share:

    कोकोनट विनेगर का प्रयोग, जानिए इसके क्‍या हैं फायदे

    Thu May 5 , 2022
    पिछले कुछ वर्षों में एप्‍पल सिडर विनेगर (apple cider vinegar) काफी लोकप्रिय हुआ है। घर के कई कामों और खाना पकाने में इसका इस्‍तेमाल किया जाता है, लेकिन आजकल तो बाजार में कई तरह के विनेगर मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर कोकोनट विनेगर (coconut vinegar) का भी खूब उपयोग हो रहा है। बता दें कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved