• img-fluid

    भाजयुमो ने निराश्रित पशुओं को रेडियम के बेल्ट पहनाए

  • September 24, 2024

    नलखेड़ा। भाजयुमो मंडल नलखेड़ा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क पर लावारिस विचरण कर रहे गौवंश के गले में रेडियम के सुरक्षा बेल्ट पहनाए।



    इन दिनों बड़ी संख्या में लावारिस गौवंश नगर की सड़कों के साथ ही आसपास के मार्गों पर विचरण कर रहा है। रात्रि के समय ये गौवंश सड़क पर बैठ जाता है ऐसे में कई बार वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता है जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए युवा मोर्चा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा लावारिस गौवंश के गले में सुरक्षा बेल्ट बांधने का कार्य किया गया। इस प्रकार के बेल्ट गौवंश के गले मे बंधा होने से रात्रि के समय इन पर वाहनों की लाइट पडऩे पर ये चमकते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा नहीं रहता। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह राजपूत, सोनू पाटीदार, महेश नागा, धीरज कुंभकार, आदित्य गुर्जर, शुभम सोनी, योगेश तिवारी, हिमांशु गामोठ, कुलदीप बना आदि उपस्थित थे।

    Share:

    साझा सिंदूर' की अभिनेत्री संगीता घोष ने अपने पेरेंट्स के साथ अपने बॉन्ड पर कहा, अब मैं खुद को उनकी बेटी कम अभिभावक ज्यादा मानती हूं

    Tue Sep 24 , 2024
    सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में सरोज के किरदार में दर्शकों जीतने वाली अभिनेत्री संगीता घोष \न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक अच्छी बेटी और मां भी हैं। कुछ साल पहले ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, एक मां की जिम्मेदारी के साथ माता-पिता की जिम्मेदारी को भी उन्होंने बखूबी निभाया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved