• img-fluid

    भाजपा का अनूठा प्रदर्शन, कमलनाथ ने आयटम गर्ल बनकर लगाए ठूमके, दिग्विजय ने दी दाद

  • October 20, 2020
    इंदौर। मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश की मंत्री इमरती देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने के बाद भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। सोमवार को प्रदेश भर में भाजपा ने मौत व्रत रखकर कमलनाथ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं मंगलवार को इंदौर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने अनूठा प्रदर्शन किया, जिसमें कमलनाथ आईटम सांग पर ठूमके लगाते हुए तो दिग्विजय सिंह उन्हें दाद देते हुए नजर आए। 
    दरअसल मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर द्वारा कलेक्टर चौराहा पर कमलनाथ के डमी रूप को आयटम गर्ल बनाकर आयटम सांग पर डांस करवाकर दिग्विजयसिंह द्वारा दाद दिलवाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता मुन्नी बदनाम हुई और तेरी आख्या का यो काजल जैसे आयटम नम्बर गा रहे है, वही कांग्रेस के दो पूर्व सीएम के डमी अवतार उन गानों पर नाच रहे है। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर कमलनाथ और उनकी भाषाशैली के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। 
    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह से विरोध करना भाजपा की पद्धति नही है, लेकिन कुत्ता काटे तो उसे काट नही सकते लेकिन डंडे से तो पीटा जा सकता है। वही राजेश शिरोडक़र ने कहा कि आपकी नजर में प्रदेश की मंत्री आयटम है तो फिर प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी क्या है जरा ये भी बताए। 
    गौरतलब है कि कमलनाथ द्वारा डबरा में बिना नाम लिए इमारती देवी को आयटम कहने के मामले में विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। फिलहाल, प्रदेश में आयटम शब्द पर बवाल मचा हुआ है और भाजपा मुखर होकर पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान का विरोध कर रही है।

    Share:

    कोरोना से लड़ाई में भारत की रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग की अहम भूमिका- बिल गेट्स

    Tue Oct 20 , 2020
    नई दिल्ली। जाने माने उद्योगपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत के अहम योगदान की बात कही है। बिल गेट्स ने कहा कि भारत की रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता कोरोना से लड़ाई के खिलाफ काफी अहम है। बिल गेट्स ने ये बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved