• img-fluid

    कम अंतर से कांग्रेस की जीत वाली 6 सीटों पर भाजपा का फोकस

  • October 30, 2020

    भोपाल। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। वहीं मंत्रियों, सांसदों और पूर्व मंत्रियों को भी हर एक सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीत के लिए भाजपा का पूरा फोकस कम अंतर से जीतने वाली 6 सीटों पर है। जहां 2018 के चुनाव में 6 सीटें 10 हजार से भी कम वोटों से जीती जीती थी, इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी वही है, जो 2018 में कांग्रेस से प्रत्याशी थे। 10 हजार से कम अंतर से जीतने वाली सीटों पर भाजपा जीत के लिए जोर लगा रही है। ताकि इन कमजोर सीटों पर अपनी ताकत मजबूत की जा सके। मुंगावली, सांवेर, अंबाह, पोहरी अशोकनगर, सुवासरा सीटों पर भाजपा जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इन 6 सीटों पर साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कम अतंर से जीते थे। इन 6 सीटों पर सभी कांग्रेस प्रत्याशी दल बदल कर भाजपा से मैदान में उतरे हैं। ऐसे में भाजपा इन कमजोर कड़ी मानी जाने वाली सीटों पर जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। इन 6 सीटों पर 4 प्रभारियों के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री रोजाना यहां फीडबैक ले रहे हैं।

    सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को दी जिम्मेदारी
    भाजपा ने कम अंतर वाली 6 सीटों पर जीत के लिए मजबूत प्लान तैयार किया है, जिसमें 19 मंत्रियों, 25 सांसदों और 95 विधायकों की टीम मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं। हर सीट पर चुनाव प्रभारी के साथ जिला अध्यक्ष और उनकी टीम भी जीत के लिए जोर आजमाइश में जुटी हुई है। सीट से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख तक 60 से 70 लोगों की टीम तैनात की गई है। हर पन्ना प्रमुख के पास 30 से 50 वोटरों का जिम्मा है। वोटर्स को घरों से निकालकर बूथ तक लाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों को सौंपी गई है। ताकि इन कमजोर कड़ी साबित होने वाली सीटों पर भाजपा अब बड़े अंतर से जीत हासिल कर सके।

    Share:

    बुआ-भतीजे को एक मंच पर देखने की ख्वाहिश रही अधूरी

    Fri Oct 30 , 2020
    भाजपा के नेताओं को भी उम्मीद नहीं है कि अब बुआ और भतीजे एक मंच पर आ सकेंगे भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का कमल थाम कर कमल नाथ सरकार को गिरा दिया था। उनके भाजपा में आने के बाद से ही उनके गढ़ शिवपुरी में लोगों को उम्मीद थी कि अब शहर के दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved