• img-fluid

    नगर पालिका चुनाव में भाजपा का परचम लहराया

  • July 18, 2022

    • 19 वार्ड में भाजपा 5 वार्ड में कांग्रेस

    गाडरवारा। स्थानीय बीटीआई स्कूल मे नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जिसमें रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने पार्षद पद के अभ्यार्थियों के परिणाम की घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरित किए । गांधी वार्ड से भाजपा के जितेंद्र जायसवाल को 937 मत कांग्रेस के रविशेखर जायसवाल को 623 मत प्राप्त हुए, जितेंद्र जायसवाल ने 314 मतों से जीत हासिल की, राजेंद्र बाबू वार्ड से भाजपा के कमल खटीक को,1072 मत कांग्रेस के गुलाब मेहरा को 310 मत मिले कमल खटीक ने 710 मतों चुनाव जीता, इंदिरा वार्ड से भाजपा के श्रीकांत राय को 577 मत कांग्रेस के प्रदीप कौरव को 419 मत प्राप्त हुए 158 मतों से श्रीकांत राय ने जीत हासिल की, आजाद वार्ड से भाजपा से राज कुमारी सतीश कौरव को 924 मत तुलसी कौरव को 461 मत प्राप्त हुए, भाजपा 463 मतों जीती, महाराणा प्रताप वार्ड भाजपा की श्रीमती पूजा तिवारी को 606 मत प्राप्त हुए निर्दलीय माधुरी नीलेश दीक्षित को 558 एवं कांग्रेस कि हर्षा जगदीश ससानी को 302 मत प्राप्त हुए 48 वोट से पूजा राधा मोहन तिवारी जीती,कामथ वार्ड चंद्रकांत शर्मा को 585 मत महेश खत्री को 512 मत मिले भाजपा के चंद्रकांत शर्मा ने 73 मतों से विजय हासिल की, भाभा वार्ड से भाजपा के सुरेंद्र गुर्जर को 571 मत कांग्रेस के संदीप कौरव को 482 मत प्राप्त हुए 82 मतों से भाजपा जीती,हनुमान वार्ड, भाजपा के रोहित ठाकुर को 624 मत कांग्रेस के मदन सिंह ठाकुर को 249 मत मिले 375 मतों से भाजपा जीती, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड से भाजपा के शिवाकांत मिश्रा को 582 मत उमेश नीरस को 336 मत मिले भाजपा ने 246 मतों से जीत हासिल की, सुभाष वार्ड से भाजपा की श्रीमती मंजू गजेंद्र राडवे को 478 मत अर्चना कुर्मी को 465 मत भाजपा की 13 मतों से जीत हासिल, शहीद भगत सिंह वार्ड भाजपा के आनंद दुबे को 7 91 मत बसंत तपा को 125 मत प्राप्त हुए भाजपा 612 मतों से जीती, माता वार्ड भाजपा के पूजा मंगल जाटव को 626 निर्दलीय संध्या राम नरेश जाटव 321 मत कांग्रेस की पूजा लालू जाटव 281 मत मिले भाजपा ने 305 मतों से जीत हासिल की, चावड़ी वार्ड में भाजपा के अखिलेश राय को 326 कांग्रेस के राहुल हम कुमार राय को 613 मत मिले कांग्रेस ने 287 मतों से जीत हासिल की, राधाबल्लभ वार्ड से कांग्रेस के जिनेश जैन को 602 मत पंकज सोनी को 444 मत कांग्रेस 158 वोट से जीती, राजीव वार्ड भाजपा से श्रीमती संगीता सौरभ पटेल को 997 एवं कांग्रेस की यामिनी राधेश्याम सराठे को 284 मत मिले भाजपा ने 713 मतों से जीत हासिल की, जवाहर वार्ड कांग्रेस से शुबी आयुष जैन 481 मत भाजपा की जया जयसिंघानी को 467 मत मिले कांग्रेस ने 14 मतों से चुनाव जीता, जगदीश वार्ड भाजपा के पूजा प्रवेश राय को 1026 कांग्रेस की उमा शैली राजपूत को 669 मत मिले 357 मतों से भाजपा जीती, विवेकानंद वार्ड भाजपा से आरती कमलेश विश्वकर्मा को 1003 मत कांग्रेस की उमा कश्यप को 850 मत मिले भाजपा ने 153 मतों से जीत हासिल की, निरंजन वार्ड भाजपा से अर्चना रामेश्वर धानक को 992 कांग्रेस की मालती बाई कोरी को 622 मत मिले 370 से भाजपा जीती, शिवाजी वार्ड भाजपा से वैशाली रितेश राय 709 मत कांग्रेस की मनीषा संजीत ठाकुर को 295 मत मिले भाजपा ने 314 मतों से जीत हासिल की, शास्त्री वार्ड भाजपा के शुभम सुनील राजपूत को 1199 मत कांग्रेस के बद्री प्रसाद गुप्ता को 76 मत मिले 1123 मतों से भाजपा ने जीत हासिल की, पटेल वार्ड भाजपा से चंचल कोरी 742 मत कांग्रेस के होती लाल को 277 मत मिले भाजपा ने 465 मतों से चुनाव जीता, नरसिंह वार्ड मैं कांग्रेस से सीता चौकसे को 406 मत भाजपा की प्रतीक्षा बिंदा छीपा को 332 मत मिले कांग्रेस ने 74 मतों से चुनाव जीत लिया द्य 23 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए बीजासेन वार्ड पूर्व में ही कांग्रेस के पक्ष में चला गया था यहां से शिल्पी चंदन साहू निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुई थी ।


    सर्वाधिक मतों से जीते शुभम सुनील राजपूत
    शास्त्री वार्ड में कुल 1275 मतदान हुआ था जिसमें भाजपा से सबसे कम उम्र के उम्मीदवार शुभम सुनील राजपूत को 1199 मत मिले कांग्रेस के बद्री प्रसाद को मात्र 76 मत एवं नोटा को 20 मत मिले, शुभम सुनील राजपूत ने नगर पालिका के संपन्न हुए चुनाव में 23 वार्डों में 1123 सर्वाधिक मतों से चुनाव जीता ।

    जीत का जश्न मना कर निकाला जुलूस
    मतगणना एवं परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित पार्षदों ने जीत का जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला। जैसे ही चुनाव जीतकर पार्षद मतगणना स्थल से बाहर आए उनके समर्थकों ने पुष्पा मालाओं से स्वागत किया । 19 वार्डों में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपा के कार्यकर्ता बरसते पानी में बैंड बाजे डीजे के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जुलूस में चल रहे थे 19 पार्षदों की जीत से स्पष्ट हो गया है कि नगर सरकार भाजपा की ही बनेगी । गाडरवारा नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी के लगभग 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे उन्हें भी ज्यादा मत नहीं मिल पाए।

    Share:

    विधायक संजय पाठक की कुशल रणनीति के चलते नगर परिषदों में भाजपा को मिली सफलता

    Mon Jul 18 , 2022
    कैमोर में कांग्रेस सूपड़ा साफ, दोनों परिषदों में जीते भाजपा समर्थित निर्दलीय कटनी। मतगणना के बाद घोषित हुए नतीजों में कैमोर तथा विजयराघवगढ़ नगर परिषदों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कैमोर के 15 में से 10 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत हुई है। यहां तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved