• img-fluid

    प्रत्याशियों की घोषणा से पहले भाजपा का चुनावी शंखनाद

  • June 11, 2022

    • मुख्यमंत्री से लेकर सभी कार्यकर्ता पहुंचे

    भोपाल। प्रदेश में नगरीय एवं पंचायत चुनाव चल रहा है। कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशियां्रे की घोषणा कर दी है, लेकिन पार्टी नेता चुनाव में नहीं उतरे हैं। इधर भाजपा ने अभी तक नगरीय निकाय चुनाव के लिए एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी के सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। शुक्रवार को भाजपा सभी बूथों पर बूथ विजय का संकल्प लेकर उतरी। मुख्यमंत्री से लेकर बूथ कार्यकर्ता तक ने चुनाव में जीत का संकल्प लिया। भाजपा का फोकस नगरीय क्षेत्र के बूथों पर ज्यादा है।


    नगरों का और तेजी से विकास करेगी डबल इंजन वाली सरकार: शिवराज
    मध्यप्रदेश की सरकार ने भी विकास और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश में जनहित की अनेक योजनाएं लागू की गई हैं और प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। प्रदेश का विकास कर रही यह डबल इंजन की सरकार नगरों का और तेजी से विकास करेगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और उन्हें विजय का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बूथ विजय संकल्प दिवस है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में जीत का संकल्प ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमारे प्रत्याशी घोषित नहीं हुए है, लेकिन आज से मतदान केंद्रों पर काम शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज से नगरीय एवं ग्रामीण निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। चौहान ने कहा कि बूथ के सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची में से चुनकर मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी लें। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से भी संपर्क करें। उन्होंने कहा कि गरीबों को अन्न देना सबसे बड़ा काम है और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर लोगों को 10 किलो अनाज मुफ्त दे रही हैं। क्या कभी कांग्रेस की सरकारों ने ऐसा किया था? प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को मकान मिले हैं, तो उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर मिले हैं। मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना है, संबल योजना है, बच्चों की स्कॉलरशिप की योजनाएं हैं। चौहान ने कहा कि किसी भी वार्ड में ऐसा कोई घर नहीं होगा, जिसे केंद्र या राज्य सरकार की किसी योजना का लाभ न मिल रहा हो। उन हितग्राहियों से मिलें और पूछें कि जो काम भाजपा की सरकारें कर रही हैं, उतना काम कभी कांग्रेस की सरकारों ने किया था क्या?

    65 हजार बूथों पर पहुंचे भाजपा नेता
    भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान शुक्रवार को प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर शुरू हुआ। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, सांसद, विधायक, नेतागण और वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न बूथों पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजनों से घर घर जनसंपर्क शुरू किया। राजधानी के बूथों पर पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री एवं नेतागण बूथ विजय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल के पंचशील मंडल के वार्ड क्रमांक 47 के बूथ क्रमांक 1260 पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सहयाद्री परिसर के पास बूथ क्रमांक 69 पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पम्पापुर के बूथ में ‘बूथ विजय संकल्पÓ अभियान प्रांरभ कर घर घर जनसम्पर्क किया।

    दूसरे शहरों में भी नेता उतरे
    दमोह में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बजरिया वार्ड 04 के बूथ क्रमांक 99, 100 व 101 में कार्यकर्ताओं व हितग्राहियों से संपर्क किया। जबलपुर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने उत्तर विधानसभा के गोविंद बल्लभ पंत वार्ड के बूथ क्र 35 एवं 36, पूर्व विधानसभा के चितरंजन वार्ड के बूथ क्रं 8 एवं 9, केंट विधानसभा के दीवान आधार सिंह वार्ड के बूथ क्रं 6, पनागर विधानसभा के वार्ड क्र 77 के बूथ एवँ पश्चिम विधानसभा के जार्ज डिसिल्वा वार्ड के बूथ क्र 119 में कार्यकर्ताओं के साथ हितग्राहियों से संवाद किया। शुजालपुर में प्रदेश शासन के मंत्री इंदरसिंह परमार सहित जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्र. 05 के बूथ क्र. 209 पर पहुंचकर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को अवगत कराया। इंदौर में प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट ने जनसंपर्क किया। शिवपुरी में प्रदेश शासन के मंत्री सुरेश धाकड ने संपर्क किया। ग्वालियर में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने सपंर्क किया। अन्य जिलों में भी मप्र सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारयों ने भी संपर्क किया।

    Share:

    कमलनाथ ने भाजपा प्रवक्ता को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

    Sat Jun 11 , 2022
    हितेश वाजपेयी ने लगाए थे महापौर के टिकट बेचने के आरोप भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा.हितेश वाजपेयी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर महापौर पद का टिकट करोड़ों रुपये में बेचने के आरोप पर कांग्रेस ने उन्होंने मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें तीन दिन में माफी मांगने और दस करोड़ रुपये प्रतीक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved