• img-fluid

    MP उपचुनाव के लिए BJP की बड़ी बैठक, विजयपुर में प्रत्याशी तय, बुधनी में तीन दावेदार

  • October 14, 2024

    भोपाल। प्रदेश भाजपा (BJP) ने विजयपुर और बुधनी (Vijaypur and Budhni) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर ही भाजपा कार्यालय (BJP Office) में सोमवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत मंत्री-विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विजयपुर सीट पर एक ही प्रत्याशी वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम सामने आया।

    वहीं, बुधनी विधानसभा में एक से अधिक प्रत्याशी के नाम सामने आए हैं। यहां पर विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय और प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी का नाम दावेदारों में सामने आया। इसके बाद समिति ने उनके नाम का पैनल बनाकर केंद्रीय समिति को को भेजने का निर्णय लिया है। अब दोनों ही सीट के प्रत्याशियों के नाम का एलान केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। वहीं, पार्टी दोनों ही जगह चुनाव मोहन यादव सरकार के काम के आधार पर लड़ेगी।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी समय में होने वाले विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए। बैठक में आए इन सभी सुझावों को पैनल बनाकर आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा।


    विजयपुर में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत का सिंगल नाम सामने आया है। विजयपुर में रामनिवास रावत ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। वे वर्तमान में मोहन यादव सरकार में मंत्री हैं। रावत का जन्म 21 जनवरी 1960 को सुनवई गांव तहसील विजयपुर में हुआ था। किसान परिवार में आने वाले रावत ने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बीएससी,एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है। रावत पहली बार 1988 में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष बने।

    साल 1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद हाल ही में उन्होंने साल 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। छह बार के विधायक रावत दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं। बता दें विजयपुर सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद भाजपा ने रावत को प्रदेश सरकार में वन मंत्री बना दिया। वहीं, बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद बनने के बाद विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

    बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा के नाराज विधायकों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप लहरिया ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में अक्सर आते रहते हैं, हमारी कोई समस्या नहीं हैं। पार्टी से जुड़े हुए कामों के लिए हम अक्सर आते हैं और आज भी आए हैं।

    वहीं, विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया, उनकी मांगों को लेकर मेरी नाराजगी थी। नाराजगी खत्म हो गई है। सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने पर पटेरिया ने कहा कि जब आदमी क्षणिक आक्रोश और डिप्रेशन में आता है तब वह आवेशित हो जाता है। उस समय मैं दुखी था। सभी विधायकों की बातें सुनी जा रही है पार्टी एकजुट है। डॉक्टर पर कार्रवाई के बाद मैं संतुष्ट हूं।

    Share:

    'महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय' का नाम दिवंगत रतन टाटा के नाम पर रखने की महाराष्ट्र कैबिनेट ने दे दी मंजूरी

    Mon Oct 14 , 2024
    मुंबई । महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) ने महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय (‘Maharashtra State Skills University’) का नाम दिवंगत रतन टाटा के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी (Approved naming after late Ratan Tata) । कैबिनेट ने सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया । महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved