• img-fluid

    भाजपा कार्यकर्ता तय करते हैं संगठन की रीति-नीति: वीडी शर्मा

  • February 28, 2022

    भोपाल। भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि विचार और संगठन के विस्तार के लिए हमारे कार्यकर्ता ही रीति-नीति तय करते हैं। पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की इसी सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने समर्पण निधि संग्रह टोली व स्थानीय जनप्रतिनधियों की बैठक में कही।



    शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन का शुचिता पूर्ण कार्य संचालन करने के लिए संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक योजना के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान चल रहा है। इस अभियान के माध्यम से हम कुशाभाऊ ठाकरे जी ने जो आत्मनिर्भर संगठन इकाई की जो परिकल्पना करते हुए यह विचार दिया था कि हमारा संगठन कार्यकर्ताओ की शक्ति के आधार पर आत्मनिर्भर दल बने, उनके इस विचार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प के रूप में अंगीकार किया है। समर्पण निधि संग्रह अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए जूटे है। उन्होंने कहा कि सतना जिला संगठनात्मक तौर पर एक सुदृढ जिला है।

     

    Share:

    Bhopal से NOC लो किसी भी गांव में उद्योग लगाओ

    Mon Feb 28 , 2022
    अब एनओसी के लिए नहीं लगाने होंगे पंचायतों के चक्कर भोपाल। राज्य सरकार जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग की स्थापना या फिर पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए सीधे भोपाल से एनओसी लेगी। इसके लिए सरकार पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में संशोधन करने जा रही है। अधिनियम में संशोधन के प्रारूप को मंजूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved