• img-fluid

    अगले चुनाव तक कार्यकर्ताओं को गढऩे का काम करेगी भाजपा

  • December 27, 2020

    • जिले से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अब फिर से कार्यकर्ताओं को विचारधारा और सुशासन का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग से शुरू हो चुकी है। यह सिलसिला अब संभाग, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक चलेगा। पार्टी अगले लोकसभा चुनाव से पहले तक लगातार कार्यकर्ताओं को गढऩे का काम करेगी। भाजपा जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन नेताओं ने जिलाध्यक्षों को इसके संकेत भी दे दिए हैं। जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी का चेहरा होते हैं। आपका आचरण, आपकी कार्य पद्धति और आपका व्यवहार ही समाज में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप होता है। आप लोग चलती-फिरती भाजपा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अध्यक्ष जिले का केन्द्र होता है। केन्द्र प्रशिक्षित होगा, तो कार्यकर्ताओं का निर्माण भी बेहतर तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढऩे का कार्य करते हैं। आप प्रशिक्षित होंगे और आगे बढ़ेंगे तो जिले में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी और हम मिलकर पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ग में हम प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले में परिश्रम और प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें। हम संकल्प लें कि हमारा संगठन जहां कमजोर है, उसे अपनी मेहनत से मजबूत करेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्षों से लगातार प्रवास करने की बात करते हुये कहा कि प्रवास से संगठन खड़े होते हैं। हमारे पुरुखों ने लगातार प्रवास करके संगठन को मजबूत किया है। सीहोर में चले रहे जिला अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह.प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे व बिशेश्वर टुडू, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था।

    जहर फैलाने वालों से डटकर करें मुकाबला
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार भाव के साथ चलने वाला राजनीतिक दल है। हम कार्यकर्ता के साथ परिवार भाव के साथ काम करेंए उसके दु:ख.सुख में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसे सीखता और समझता है। हमें अपना धैर्य और उत्साह कभी कम नहीं होने देना चाहिए। हम अपनी विचारधारा को मजबूत करते हुये देश के खिलाफ जहर फैलाने वालों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि हम अपनी विचारधारा को पढ़ें और सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करें।

    सुशासन नारा नहीं, चरित्र है: वीडी शर्मा
    प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है। इससे कार्यकर्ताओं में निखार आता है और वह कार्यकुशल बनते हैं। प्रदेश के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष के नाते हमारी क्या भूमिका है और हमें संगठन को गति देने के लिए किस दिशा में काम करना है, इन विषयों पर प्रबोधन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम हमेशा राजनैतिक दायित्वों के साथ ही सामाजिक भूमिका को भी निभाते आये हैं। हमारे लिए देश पहले है, उसके बाद संगठन और सबसे अंत हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान पूरी दुनिया और देश प्रभावित था। शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि सुशासन हमारे लिये एक नारा नहीं है बल्कि चरित्र है, संदेश है।

    Share:

    कॉट्रैक्ट फार्मिंग: एसडीएम के पास रहेगा किसान और व्यापारी के बीच का अनुबंध

    Sun Dec 27 , 2020
    सरकार जल्द जारी करेगी फार्मेट, किसानों के साथ नहीं होगा धोखा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने नये कृषि कानूनों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंचाने के लिये फैसले लिये हैं। अब किसान और फसल क्रय करने वाली कम्पनी, व्यापारी या व्यक्ति के मध्य होने वाले अनुबंध प्रपत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved