• img-fluid

    एक महीने भाजपा कोई कार्यक्रम नहीं करेगी

  • August 22, 2024

    • केवल सदस्यता अभियान पर जोर, इंदौर में पूर्व विधायक गुप्ता को बनाया संयोजक

    इंदौर (Indore)। सदस्यता अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब एक महीने तक कोई भी कार्यक्रम नहीं करेगी। पार्टी (Bhajpa) के नीचे से लेकर ऊपर तक के नेताओं को केवल एक ही लक्ष्य दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का दावा किया गया है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर से दिल्ली में हो रही है। एक तरह से भाजपा (BJP) में अब सभी को फिर से सदस्य बनाया जाएगा। कल भोपाल में हुई बैठक में सभी जिलों के प्रभारी तय कर दिए गए। इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है, वहीं उनके सहयोगी के तौर पर जवाहर मंगवानी, दिलीप शर्मा और सुधीर कोल्हे को लिया गया है। प्रदेश में केवल एक ही लक्ष्य रखा गया है ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना। मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्यों का टारगेट दिया गया है।

    इसके लिए आज इंदौर में आज एक कार्यशाला भी रखी गई है। रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित कार्यशाला में बताया जाएगा कि किस तरह से सदस्य बनाए जाएं। इसके बाद मंडल स्तर और फिर शक्ति केंद्र पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त तक सभी कार्यशाला पूरी कर सदस्य बनाने वालों को प्रशिक्षित करना है। वहीं 31 तारीख को इंदौर के सभी बूथों पर कार्यशाला रखी जाएगी और फिर 1 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होगा। यह अभियान सितंबर माह में चलाया जाएगा और इस दौरान पार्टी के कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। बूथ की टोली से लेकर पार्टी के विधायक और सांसद भी सदस्यता अभियान में सहभागिता निभाएंगे। जो जितने सदस्य बनाएगा, उसका रिकार्ड भी उसे मैनुअल तौर पर रखना होगा, जबकि सदस्यता के लिए टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा और उसके बाद उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसे फिर से भेजकर एक फार्म ऑनलाइन भरना होगा और फिर आपको सदस्यता नंबर मिल जाएगा। इस सदस्यता नंबर में सदस्य बनाने वाले का मोबाइल नंबर भी रहेगा, ताकि मालूम चल सके कि किसने कितने सदस्य बनाए हैं।


    हारे बूथों-शक्ति केंद्रों पर ध्यान
    संगठन के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा ने सभी जिला प्रभारियों से कहा कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री के मोदी के मन की बात और 26 तारीख को स्व. ठाकरेजी की जयंती के दौरान भी सदस्यता अभियान को जोड़ा जाए। वहीं जिन बूथों, शक्ति केंद्रों पर भाजपा का प्रभाव नहीं है या वह वहां से हारती आ रही है तो वहां विशेषकर इस प्रकार का अभियान चलाया जाए और वहां के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाए।

    हर कार्यकर्ता 4-4 सदस्य बनाए
    प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक में एक-एक कार्यकर्ता को 4-4 सदस्य बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता 4 सदस्य बनाता है तो प्रदेश का आंकड़ा एक करोड़ 60 लाख तक पहुंच सकता है, जो नया रिकार्ड होगा।

    Share:

    वक्फ जमीनों को भूमाफियाओं से बचाने की गुहार अब मुस्लिम समाज ने भी लगाई

    Thu Aug 22 , 2024
    इंदौर (Indore)। अरबों की वक्फ सम्पत्तियों (Waqf Properties) पर हुई सुनियोजित डकैतियों का भंडाफोड़ लगातार अग्निबाण द्वारा किया जा रहा है, जिसको लेकर भोपाल तक हलचल है, वहीं शहरकाजी सहित मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों और वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने भी कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें वक्फ सम्पत्तियों को मुक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved