Uncategorized

29 सीटों पर जीत की खुशी मनाने मतदाताओं के बीच जाएगी भाजपा

  • सांसद के उज्जैन आने के बाद बनेगी आयोजन की रुपरेखा

उज्जैन। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों का सम्मेलन करेगी। प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। उज्जैन की सभी 7 विधानसभा में ये सम्मेलन होंगे, लेकिन अभी तारीख तय नहीं की गई है।



कांग्रेस में हार के कारणों की समीक्षा में एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जहां प्रदेश नेतृत्व को ही घेरा जा रहा है, वहीं भाजपा ने अब जश्न की तैयारी कर ली है। ये जश्न विधानसभा स्तर पर मनाए जाएंगे। इसे मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम नाम दिया गया है। उज्जैन जिले में भी यह जश्न सभी विधानसभाओं में मनाया जाएगा। नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी ने आज सुबह चर्चा में बताया कि भाजपा को जीते हुए प्रत्याशीयों को ये कार्यक्रम आयोजित करना है। इस तरह सभी 29 लोकसभा सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम आयोजित करने की जवाबदारी दी है। एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 2 हजार लोगों का सम्मेलन होगा। नगर भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल ने बताया कि सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों, विकास की योजनाओं और संकल्प पत्र के साथ-साथ विकसित भारत की भी चर्चा करना है। इसके अंतर्गत 14 जुलाई के पहले ये कार्यक्रम होना है। इसे सम्मेलन का रूप दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के मुताबिक प्रदेश संगठन ने सभी संयोजकों से कहा है कि वे अपने यहां के प्रत्याशी से संपर्क करके इसकी कार्ययोजना बनाएं। सम्मेलन के दौरान लोगों का आभार प्रकट किया जाएं, कि उन्होंने लगातार तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार को चुना है। श्री जोशी ने यह भी कहा कि सांसद अनिल फिरोजिया के उज्जैन आने के बाद जीत के जश्न मनाने के कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जाएगी और जल्द ही इसे फाइनल किया जाएगा। यह आयोजन उज्जैन सहित जिले की प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होगा।

Share:

Next Post

शहर में चल रही है ऑनलाईन ठगी की कई दुकानें, तीन थाना क्षेत्रों में अधिक

Tue Jul 2 , 2024
उज्जैन। शहर में फर्जी एडवाइजरी का जाल फैलता जा रहा है। शहर के तीन थाना क्षेत्र माधवनगर, नीलगंगा और नानाखेड़ा क्षेत्र में सबसे ज्यादा फर्जी एडवाइजरी चल रही है। बावजूद ऐसी फर्जी एडवाइजरी चलाने वाले संचालकों पर पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर में कई ठग लोग डिमेट […]