• img-fluid

    दिल्ली में हर महिला को 2100 रुपये हर महीने देगी भाजपा, हर महीने 300 यूनिट बिजली होगी फ्री

  • October 16, 2024

    डेस्क। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा हर महिला को 2100 रुपये हर महीने देने का वादा करेगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर रखी है। ऐसे में भाजपा उससे आगे बढ़कर दिल्ली की महिलाओं का वोट लेने के लिए हर महीने 2100 रुपये देने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से दिल्ली की महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने सहित कई अन्य लोकलुभावन घोषणाएं भी की जा सकती हैं।


    दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार में दिल्ली को एक घाटे का सौदा बना दिया गया है। आज यहां हर व्यक्ति पर 80000 रुपये का कर्ज है। जबकि भाजपा की सरकारें देश-राज्य को लाभ में रखते हुए जनता के कल्याण की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही दिल्ली के लोगों को वर्तमान में चल रही सभी सुविधाओं के साथ साथ कई नई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें राजधानी के हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना भी शामिल रहेगी।

    Share:

    'कोई भगोड़ा घोषित व्यक्ति पिटीशन कैसे दायर कर सकता', सुप्रीम कोर्ट में जाकिर नाइक की याचिका पर केंद्र

    Wed Oct 16 , 2024
    नई दिल्ली। केंद्र ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष भगोड़े इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक द्वारा दायर याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाया। दरअसल, नाइक ने साल 2012 में गणपति उत्सव के दौरान उसके कथित विवादित बयानों पर विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved