इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

नवम्बर में भाजपा को मिल जाएंगे नए जिला और मंडल अध्यक्ष

लोकसभा से निपटने के बाद पार्टी सीधे संगठन चुनाव में जुटी

इंदौर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) निपटने और सरकार बन जाने के बाद अब भाजपा (BJP) ने अपने आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के संगठन चुनाव (Organization elections) को लेकर जो तारीखें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार नवम्बर माह में पार्टी को जिलाध्यक्ष (District President) और मंडल अध्यक्ष (Division President) मिल जाएंगे। तब तक पुराने अध्यक्ष ही कार्य करते रहेेंगे।



भाजपा हर तीन साल में अपने संगठन और अध्यक्ष में बदलाव करती है। यह बदलाव चुनाव या फिर रायशुमारी के आधार पर होते हैं और कहीं-कहीं सर्वसम्मति भी बन जाती है। उसे भी पार्टी अपने चुनाव कार्यक्रमों में शामिल कर लेती है। अगले माह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होना है। संभवत: ये इस कार्यकारिणी की आखिरी बैठक हो सकती है, क्योंकि इसके बाद नई कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। इसी बैठक में संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। फिलहाल चुनाव की जो तारीखें आई हैं, उसमें 1 अगस्त से पार्टी सदस्यता अभियान शुरू कर सकती है। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलाया जाएगा, यानी 15 सितम्बर को ये अभियान समाप्त होगा और इसके बाद मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नवम्बर माह में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है और इसके बाद 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव भी करवा लिए जाएंगे। दिसम्बर माह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी हो जाएगा और जनवरी में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा को मिल जाएगा। फिलहाल पार्टी ने अपने चुनाव कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि जुलाई माह में पार्टी संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर देगी।

Share:

Next Post

नीतीश राज में अपराधियों के हौसले मस्त! क्रिमिनल्स को ठोकने का वादा क्यों साबित हो रहा खोखला?

Thu Jun 27 , 2024
नई दिल्ली: 15 दिन पहले बिहार में एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी जाती है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. संयोग से वह बच जाता है. जिस दिन वह ठीक होकर अस्पताल से घर जा रहा होता है, उसी दिन फिर अपराधी उसे गोली मार देते हैं. इस बार बचने की कोई गुंजाइश […]