इंदौर न्यूज़ (Indore News)

9 अगस्त से पूरे प्रदेश में तिरंगा अभियान में सहयोग करेगी भाजपा

प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को सौंपी पूरे प्रदेश की जवाबदारी

इंदौर। पूरे प्रदेश (state) चलाए जाने वाले तिरंगा अभियान ( tricolor campaign) में भाजपा (BJP) भी सहयोग करेगी। उसके कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेंगे तथा हर घर तिरंगा फहराएंगे। इसको लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष (state vice president) जीतू जिराती (Jitu jirati) को जवाबदारी सौंपी गई है। प्रदेश के बाद अब जिला स्तर पर प्रभारी बनाकर उन्हें जवाबदारी दी जाएगी।


आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। यह अभियान अगले साल 15 अगस्त तक चलेगा। इस बार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसे लेकर भाजपा भी सहयोग करेगी और पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसकी जवाबदारी जीतू जिराती को सौंपी है। अभिान में आमजन स्वयं झंडा खरीदकर अपने घर पर लहराएंगे। इसके लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए कहा गया है। 11 से 15 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्र्यापण व स्वच्छता अभियान चलेगा, 10 से 12 अगस्त तक युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए 31 जुलाई तक बैठकें करने के लिए कहा गया है।

Share:

Next Post

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

Mon Jul 25 , 2022
संजय की तो इसमें भी ‘जय’ है संजय शुक्ला हारने के बाद दूसरे दिन से ही काम पर लग गए और शनिवार को अपने क्षेत्र के लोगों को लेकर तीर्थयात्रा पर रवाना हो गए। शुक्ला ने जिस तरह से चुनाव लड़ा, उससे भाजपा के बड़े नेता भी एक समय के लिए तो हैरान-परेशान हो गए […]