img-fluid

‘वक्फ विधेयक पर शिवसेना से समर्थन पाने के लिए भाजपा ने आखिरी वक्त तक कोशिश की’, संजय राउत का दावा

  • April 05, 2025

    मुंबई। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि वक्फ विधेयक पर उनकी पार्टी का समर्थन पाने के लिए भाजपा नेताओं ने आखिरी समय तक कोशिश की थी। संजय राउत ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय और महाराष्ट्र के शीर्ष नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के संपर्क में थे। शिवसेना यूबीटी नेता ने ये भी दावा किया कि ये विधेयक कानूनी ढांचे में भ्रष्टाचार को लाने और दो लाख करोड़ की जमीन भाजपा के करीबी उद्योगपतियों को देने के लिए लाया गया है।

    संजय राउत ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि भाजपा ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद पर भी दबाव बनाया था और लोकसभा में वक्फ विधेयक पर बीजद का समर्थन मांगा था। हालांकि बीजद ने विधेयक का विरोध किया, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी नहीं किया और सांसदों को अपने विवेक से वोट करने की सलाह दी थी।


    संजय राउत ने कहा कि ऐसा ही उन्होंने हमारे साथ किया, लेकिन हम नहीं माने। अंतिम समय तक भाजपा के महाराष्ट्र और दिल्ली के वरिष्ठ नेता शिवसेना यूबीटी के संपर्क में थे। वक्फ संशोधन विधेयक गुरुवार की रात राज्यसभा से पास हो गया। उससे एक दिन पहले ही लोकसभा से वक्फ विधेयक पारित हुआ था। राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा के दौरान भी संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ‘सरकार को मुसलमानों की इतनी चिंता हो रही है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने भी इतनी चिंता नहीं की थी। जिन्ना की आत्मा कब्र से आकर आपके शरीर में आ गई। पहले लगता था कि हम सब मिलकर हिंदू राष्ट्र बना रहे हैं, ऐसा लगा आप हिंदू पाकिस्तान बना रहे हो।’ राउत ने इसे ट्रंप प्रशासन की तरफ से भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने से ध्यान हटाने की कवायद बताया।

    Share:

    कांग्रेस MLA के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग, गृह मंत्री बोले- कानून सबके लिए समान

    Sat Apr 5 , 2025
    बंगलूरू। कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले में दर्ज एफआईआर में पार्टी ने कोडागु के दो कांग्रेस विधायकों के नाम शामिल करने की मांग की है। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved