• img-fluid

    शहीद दिवस पर भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा

  • March 24, 2022

    आगर मालवा। शहीद दिवस पर बुधवार को स्वराज अमृत महोत्सव समिति के द्वारा नगर में मशाल यात्रा निकाली, यह यात्रा देर शाम छावनी झण्डाचौक से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई, विजय स्तंभ चौराहा पर सम्पन्न हुई, जहां भारत माता की आरती की जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मशाल यात्रा के समापन स्थल पर जिला संघचालक मोहनलाल आर्य ने संबोधित कर कहा कि यह आजादी ऐसे ही नहीं मिली है, इसमे भगत सिंह जैसे 60 लाख लोगों ने शहीद होकर आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि जैसे डाक्टर, इंजिनियर की पढाई कर परीक्षा दी जाती है, वैसे ही शहीद भगतसिंह ने क्रांतीकारी की परीक्षा दी थी। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजली भी अर्पित की गई।


    मशाल यात्रा का संचालन समिति के जिला संयोजक चंद्रशेखर दुबे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। गौरतलब है कि 23 मार्च 1931 को लाहौर जैल में हमारे देश के तीन वीरों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। नि:संदेह, उन्होंने हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे दी। इन वीरों ने लोगों के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी और इसी उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

    Share:

    शीतला माता मंदिरों में लंबी लाईन, कल तैयार भोजन किया

    Thu Mar 24 , 2022
    उज्जैन। सुख सौभाग्य और समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता मंदिरों में बुधवार आधी रात से ही महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी। सुबह तो अधिकांश मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें नजर आई। सुबह 4 बजे से ही महिलाएँ नहाकर दर्शन करने पहुँच गई थी और लाईन में लग गई थी। ज्योतिषाचार्य पं. अमर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved