• img-fluid

    भोपाल में कल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, पहली बार शामिल होंगे सभी मंडलों के अध्यक्ष

  • July 06, 2024

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav) ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (BJP State Working Committee meeting) की तैयारियों का जायजा लिया है। यह बैठक रविवार को होगी। पहली बार मंडल अध्यक्षों (Divisional Presidents) को भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पहला ही मौका होगा जब 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।

    लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करने के बाद भाजपा की यह पहली प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक ने अहम योगदान दिया। इस वजह से विस्तारित कार्यसमिति की बैठक रवींद्र भवन में आयोजित की गई है। बैठक की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे। बैठक में पहुंचे सदस्यों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया था।


    प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनावों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार माना जाएगा। साथ ही प्रदेश से छह केंद्रीय मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा। सभी 29 नवनिर्वाचित सांसदों का भी स्वागत सत्कार होगा। राजनीतिक प्रस्ताव में लगातार तीसरी बार भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने पर बधाई शामिल होगी।

    भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को कॉर्पोरेट स्टाइल में हाईटेक तरीके से आयोजित किया है। डिजिटल तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ही संगठन के कामों का विश्लेषण होगा। साथ ही प्रेजेंटेशन के जरिये आगामी रणनीति के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यसमिति के सदस्य, लोकसभा-राज्यसभा सदस्य, सभी विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक समेत कई नेता शामिल रहेंगे। पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी बैठक में रहेंगे।

    Share:

    फरार भोले बाबा की संपत्ति की तलाश मे जुट गया है नोएडा प्राधिकरण

    Sat Jul 6 , 2024
    नोएडा । नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) फरार भोले बाबा की संपत्ति (Property of absconding Bhole Baba) की तलाश मे जुट गया है (Has Started Searching) । नोएडा प्राधिकरण इसकी एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी शासन से मिले दिशा निर्देश के अनुसार प्राधिकरण आगे की कार्रवाई करेगा। हाथरस हादसे के बाद से ही भोले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved