आचंलिक

माकड़ोन परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

  • उपाध्यक्ष के चुनाव में दिखी भाजपा में फूट, रही गहमागहमी

माकड़ोन। नगर सरकार में अब भाजपा का बोलबाला हो गया है। अध्यक्ष पद पर आशा गोकुल मिस्त्री तो उपाध्यक्ष पद पर करण गुर्जर निर्विरोध काबिज हो गये है। पिछले दिनों हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में घमासान हुआ। अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की अनुसंगीता कमल जाल को भाजपा की आशा गोकुल मिस्त्री ने शिकस्त दी, वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव में खासी गहमा-गहमी बनी रही।
उल्लेखनीय है की भाजपा में शुरू से ही अध्यक्ष की दोड़ में आशा गोकुल मिस्त्री आगे चल रही थी लेकिन उपाध्यक्ष पद पर आसीन होने के लिए अलग-अलग खेमों से चार भाजपा नेताओं के द्वारा जमावट की जा रही थी। सांसद से लेकर संघ के जरिए सभी उपाध्यक्ष पद पर दावा कर रहे थे। इसी की झलक चुनाव के दिन देखने को मिली। जब उपाध्यक्ष पद पर चार दावेदारों में से संगठन की ओर से करण गुर्जर का नाम आया। तभी अन्य दावेदारों के समर्थकों में मायूसी छा गई। मतदान केन्द्र स्थल नगर के शासकीय रविन्द्र हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर के बाहर भाजपाइयों ओर कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस ने उपाध्यक्ष के लिए बरोठिया वार्ड की शायर बाई कैलाश चन्द्र को मैदान में उतारा तो भाजपा से करण गुर्जर का नाम फाइनल हुआ। इसी बीच एक नाटकीय घटनाक्रम में वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की पार्षद कला बाई होकम गामी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उपाध्यक्ष का नामांकन भरा।



इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार शायर बाई ने अपना नाम वापस ले लिया। कुछ देर बाद ही भाजपा खेमे में अफरा-तफरी मच गई और भाजपाईयों में कानाफूसी शुरू हो गई अब उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के दो उम्मीदवार बचे थे। भाजपा के नेताओं के द्वारा हंगामा खड़ा किया जाने लगा। भाजपा के बड़े नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी उपाध्यक्ष पद पर सिंगल नाम की भनक तक नहीं लगने दी। करण गुर्जर का नाम सामने आने के बाद भाजपा के नेता अलग-अलग जत्थों में बंट गए। थाना प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में स्कूल परिसर के सभी रास्तों पर रोक कर दी गई ओर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ देर बाद ही भाजपा की निर्दलीय उम्मीदवार कला बाई होकम गामी ने भी उपाध्यक्ष के चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। परिणाम स्वरुप भाजपा के करण गुर्जर के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा तहसीलदार निर्वाचन अधिकारी अनु जैन के द्वारा कर दी गई। भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार अनु जैन, थाना प्रभारी अशोक शर्मा, पटवारी राजेश परमार, सीएमओ महेंद्र शर्मा, इंजीनियर संजय मालवीय, विरेन्द्र मेहता चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे।

Share:

Next Post

वन विभाग की टीम ने की फायरिंग, एक की मौत

Fri Aug 12 , 2022
तीन घायल, 8 कर्मचारी निलंबित सिरोंज। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को वन विभाग को सूचना मिली थी खटिया पुरा के पास जंगलों में लकड़ी चोर है। चोरी की सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची यहां पर आमने सामने होने पर मुठभेड़ […]