• img-fluid

    भाजपा नहीं चाहती निष्पक्ष चुनाव, 2022 में सावधानी से देना होगा वोट : अखिलेश

  • November 18, 2020

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से सभी लोग सतर्क रहें। वह चुनाव निष्पक्षता से नहीं होने देना चाहती है। वह चुनाव में धांधली को अपना हथियार बनाती है। इसलिए 2022 के चुनावों में सावधानी से वोट डालना होगा।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर बुनकरों को परेशान कर रही है। उसे उनकी तरक्की और खुशहाली नापसंद है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय की बुनकरों की सन 2006 की विद्युत फ्लैट रेट योजना को समाप्त कर उनकी रोजी-रोटी पर वार किया है। लोकभवन में बैठकर सरकार को कमजोर समाज के लोगों पर अन्याय नहीं करना चाहिए। समाजवादी सरकार बनने पर बुनकरों पर अन्याय नहीं होने देंगे। उनको ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें दी जाएंगी।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट और लाॅकडाउन से सबसे ज्यादा आर्थिक संकट में बुनकर हैं। उन्हें बिजली की पुरानी सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में वाराणसी में चौबीस घंटे बिजली दी जा रही थी। हालांकि यूपी का बिजली कोटा केन्द्र ने नहीं बढ़ाया था। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में भदोही में एक्सपोमार्ट बनाया गया था, कारपेट बाजार बनाया था और भदोही तक चारलेन सड़क बनवाई थी ताकि बुनकरों को अपना उत्पाद बाहर भेजने में दिक्कत न हो। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुनकर समाज के प्रति भाजपा सरकार भेदभाव, अन्याय और राजनीतिक उपेक्षा प्रदर्शित कर रही हैं। वह चालाकी की राजनीति करती है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    देशद्रोहियों की भाषा बोल रही कांग्रेस : संजय जायसवाल

    Wed Nov 18 , 2020
    पटना। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन पर आतंकियों की भाषा बोलने तक का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए पिछले साल जम्मू-कश्मीर से न केवल आर्टिकल 370 हटाया, बल्कि उसे दो भागों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved