• img-fluid

    गांव-गांव दिखेंगे भाजपा विधायक और मंत्री

  • December 24, 2022

    • संगठन की नसीहत नए साल से शुरू करें दौरा, निकालें यात्रा

    भोपाल। मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तत्काल बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। आज भी चर्चा का दौर जारीे रहेगा। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों ने सभी मंत्रियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। संगठन ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में नहीं पहुंचने पर भी नारजगी जाहिर की है। साथ ही कहा कि नए साल में मंत्री और विधायक प्रभार के जिले और क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। संगठन की ओर से जल्द ही कार्यक्रम तय किए जाएंगे, इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


    जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को प्रदेश कार्यालय में अचानक बुलाई गई बैठक में मंत्रियों से कहा कि प्रभार के जिलों में ज्यादा समय दें। सरकारी की योजनाओं की समीक्षा करें। जिला मुख्यालयों की जगह तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर पहुंचे। मंत्रियों से कहा गया कि वे स्थानीय विधायक एवं पार्टी नेताओं को तवज्जो दें। कार्यकर्ताओं से किसी तरह का भेदभाव न किया जाए। उल्लेखनीय है कि मप्र भाजपा संगठन के पास लगातार ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं कि सरकार के कुछ मंत्री कार्यकर्ता एवं नेताओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

    Share:

    प्रदेश में कही-कहीं बादल फिर डालेंगे डेरा

    Sat Dec 24 , 2022
    इनकी विदाई के साथ ही गिरेगा पारा भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी सुबह-शाम की बनी हुई है। हवाओं का रुख बदलने से तापमान में उछाल है। हालांकि 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। उसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में बादल छाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved