• img-fluid

    BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में महिलाओं को बताया असुरक्षित

  • July 14, 2021

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीथा श्रीनिवासन (National President of Mahila Morcha Vanitha Srinivasan) ने महाविकास आघाड़ी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सूबे में महिलाएं असुरक्षित (women insecure) हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास राज्य महिला आयोग पर अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति के लिए समय नहीं है। इससे राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

    भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक के बाद मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमती वनीथा श्रीनिवासन कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। लेकिन राज्य सरकार ने इन अत्याचारों पर कोई ध्यान नहीं दिया।आघाडी सरकार ने अभी तक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। जिससे यह साफ दिखाई देता है कि महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार कितनी गंभीर है। उन्होंने मांग की है कि महिला आयोग में सरकार तत्काल नियुक्तियां करे।


    श्रीमती उमा खापरे ने कहा कि, राज्य में एक तरफ महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है फिर भी युवती के आत्महत्या प्रकरण में इस्तीफा देनेवाले संजय राठोड को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। राठोड को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आक्रामक भूमिका अपनाएगी।

    बैठक में महिलाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड संख्या में प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनदंन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा पर ध्यान न देनेवाली आघाडी सरकार के निषेध का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    Haryana में ढाई घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी की एसओपी

    Wed Jul 14 , 2021
    -डेस्क पर लिखा होगा विद्यार्थी का नाम चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ((Haryana government) ने प्रदेश में 16 जुलाई से स्कूल खोलने की तैयारी (preparing to open schools in the state from July 16) कर ली है। शुरूआती दौर में सुबह साढे़ आठ बजे से 11 बजे तक अर्थात ढाई घंटे के लिए कक्षाओं का आयोजन किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved