• img-fluid

    भाजपा ने गंवाई 30 फीसदी मुस्लिम बहुल सीटें, सपा को मिला तगड़ा फायदा

  • June 04, 2024

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 293 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 227 सीटों पर आगे है। इससे पहले सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार यानी 1 जून को मतदान हुआ। इस चरण में 62.36 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी के साथ आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुई मैराथन मतदान प्रक्रिया का समापन हो गया। आम चुनाव के पहले छह चरणों में मतदान क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत, 65.68 प्रतिशत, 69.16 प्रतिशत, 62.2 प्रतिशत और 63.36 प्रतिशत रहा।

    अब बात करते हैं उस फैक्टर की, जो इस बार पूरे चुनाव अभियान के दौरान भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के एजेंडे में रहा। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुस्लिम मतदाताओं और ऐसी सीटों की, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। चुनाव के दौरान मुस्लिम आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर पार्टियों में जुबानी जंग देखने को मिली। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल दिया जाएगा और एससी-एसटी का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।

    इन सब दावों के बीच चुनाव परिणाम में जो देखने को मिला, उससे काफी हद तक यह साफ हो गया कि भाजपा का एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने का आरोप कुछ रास नहीं आया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा को मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों में से 30 फीसदी सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी को पिछले बार के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा सीट का फायदा हुआ। आइए विस्तार से जानते हैं मुस्लिम बहुल सीटों के बारे में।

    2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर 20 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाता थे, उन 96 सीटों में से भाजपा को 46 सीटें मिली थीं। इतनी मुस्लिम आबादी वाली सीटों में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थीं। इसी तरह 40 फीसदी से अधिक मुस्लिम मतदाताओं वाली 29 सीटों में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस 5-5 सीटें जीतने में सफल हुईं। सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 20 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोटर्स वाली 28 सीटें हैं। इनमें भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। पश्चिम बंगाल में भाजपा को फायदा हुआ था। उन्हें ऐसी 20 सीटों में से 4 पर जीत मिली थी।

    Share:

    मैंने हर गांव में जाकर...करारी हार के बाद बोली स्मृति ईरानी, जानिए क्या कहा

    Tue Jun 4 , 2024
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 (Loksabha Elections-2024) में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका (Big setback to BJP in Uttar Pradesh) लगा है. कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है. इसी कड़ी में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का भी नाम है. वो अमेठी से पार्टी की प्रत्याशी थीं. कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved