• img-fluid

    हिन्दू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं : उमा भारती

  • December 31, 2022


    राम का नाम लेकर भाजपा पर बरसी पूर्व मुख्यमंत्री
    भोपाल। भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती (BJP leader and former Union Minister Uma Bharti) जिस तरह का बयान इन दिनों दे रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वो अपने रास्ते फिर से अलग करने वाली हैं। शराबबंदी को लेकर भाजपा सराकर को निशाने पर लेने वाली उमा भारती (Uma Bhart) ने अब भगवान राम के नाम पर भी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू धर्म पर किसी दल का कोई एकाधिकार नहीं होता है।


    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा राज्य में हनुमान मंदिर बनवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर भाजपा का कॉपीराइट या पेटेंट नहीं है। कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है। अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ-हानि से परे होती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि भारत टूटा कहां है, जो उसे जोडऩे निकले हैं। अगर भारत में कोई चीज जोडऩा है तो वह है, पाक अधिकृत कश्मीर। राहुल गांधी को अपनी यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए। तब जाकर भारत जोडऩे का अर्थ सार्थक होगा।

     

     

    Share:

    मंगोलिया में जन्मा कोरोना का नया बीएफ-7 वायरस

    Sat Dec 31 , 2022
    बीजिंग। कोरोना संक्रमण को लेकर बने अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड ने भारत सहित दुनिया के सभी देशों को सतर्क करते हुए कहा कि चीन के दो शहरों बीजिंग और फूजियान में फैले कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ-7 का जन्म चीन के मंगोलिया शहर में हुआ है, जबकि चीन के दूसरे शहरों में फैल रहा बीए.5.2 वैरिएंट ओमिक्रॉन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved