img-fluid

भाजपा स्थापना दिवस : BJP का सुशासन देख रहे लोग, यह ऐतिहासिक जनादेश की बदौलत, बोले- पीएम मोदी

  • April 06, 2025

    नई दिल्ली. भाजपा (BJP) के स्थापना दिवस ( Foundation Day) के मौके पर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि लोग पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा, ‘पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया।’


    ‘हमारी सरकारें समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी’
    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत के लोग हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है, चाहे वह लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकारें समाज की सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।’

    प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सराहा
    पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह वास्तव में प्रेरक है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की स्थापना साल 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं द्वारा की गई थी। भाजपा ने 1984 में लड़े गए पहले आम चुनाव में केवल दो लोकसभा सीटें जीती थीं। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में यह तेजी से आगे बढ़ी और 90 के दशक में गठबंधन सरकार बनाई। साल 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, तब से ही यह पार्टी सत्ता के केंद्र में है।

    Share:

    कुत्ते को बचाने के लिए 6 फीट लंबे मगरमच्छ के ऊपर कूदी महिला, उसका जबड़ा पकड़ते ही...

    Sun Apr 6 , 2025
    नई दिल्ली। फ्लोरिडा (Florida)में एक महिला ने अपने पालतू जानवर(domestic animal) को मगरमच्छ(Crocodile) के हमले से बचाने(protect against attack) के लिए जान जोखिम(Life risk) में डाल दी। यह घटना उस वक्त हुई जब वह शाम की सैर पर निकली थी। टाम्पा की रहने वाली किम्बर्ली स्पेंसर स्कूल में टीचर हैं। वह अपने कुत्ते कोना के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved