• img-fluid

    दशहरा के बाद होगा भाजपा-कांग्रेस का मेगा शो

  • October 23, 2020

    भोपाल। भाजपा और कांग्रेस मप्र विधानसभा उप चुनाव का फाइनल दांव दशहरे के बाद ग्वालियर चंबल संभाग में खेलने वाली हैं। दोनों ने मेगा शो प्लान किया है। इस मेगा शो के दौरान भाजपा के बड़े नेता एक मंच पर नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस अपने शो के दौरान भाजपा नेताओं के घोटालों की लिस्ट भी खोलने जा रही है। भाजपा ने उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर दिन-रात ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। दशहरे बाद भाजपा दो बड़े मेगा शो करेगी। इसमें उसके स्टार प्रचारक बड़े और छोटे नेता सब एक साथ एक मंच पर होंगे।

    हर दिन 15 लाख लोगों तक पहुंचने का टारगेट
    भाजपा का कहना है उसने दोनों मेगा शो प्लान कर लिए हैं। लेकिन कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। उसने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस में कोई मेगा शो नहीं होगा। सिर्फ वन मैन शो होता है और उनकी भाषा की वजह से यह शो भी फ्लॉप हो गया।

    कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत
    अंतिम दौर में कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। वो सोशल मीडिया, चुनावी रैली और रोड शो में ताकत लगाएगी। पार्टी के इस तीसरे और अंतिम चरण के प्रचार में राजस्थान के कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रमोद आचार्य, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जैसे नेता प्रचार में नजर आएंगे।दशहरे के बाद कांग्रेस अपने मेगा शो में बीजेपी के घोटाले की पोल खोलेगी। अंतिम दौर के प्रचार प्रसार में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। यही कारण है कि बड़े नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 28 सीटों पर हो रहा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है।

    Share:

    राजधानी में दो बाईक सवार युवकों ने सरेराह युवती से मोबाइल लूटा

    Fri Oct 23 , 2020
    शिवाजी नगर में दिया वारदात को अंजाम भोपाल। राजधानी में बेखौफ लुटेरों ने दिन दहाड़े युवती का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। वारदात के समय लड़की शिवाजी नगर से पैदल अपने दफ्तर जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश आए और वारदात को अंजाम देकर चंपत हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved