img-fluid

भाजपा ने एक सप्ताह में उज्जैन से जुटा लिए 45 लाख

  • March 04, 2025

    • सहयोग निधि जुटाने में जुटे उज्जैन के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

    उज्जैन। भाजपा द्वारा शुरू किए गए आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान में उज्जैन जिला काम कर रहा है। उज्जैन शहर को 75 लाख रुपए की सहयोग निधि जुटाने का लक्ष्य संगठन द्वारा दिया गया था। अभी तक 45 लाख रुपए की राशि जमा हो चुकी। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने लक्ष्य के अनुरूप राशि एकत्र करने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जुटा हुआ है।


    भाजपा द्वारा अपने संगठन के सभी कार्यालय के वार्षिक खर्च को निकालने के लिए आजीवन सहयोग निधि के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं और विचारधारा के साथ चलने वाले लोगों से राशि एकत्र की जाती है। इस समय भाजपा द्वारा इस राशि को एकत्रित करने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। हर शहर और जिला इकाई को वहां के कार्यालय के खर्च के हिसाब से राशि एकत्र करने के लिए लक्ष्य दिया गया है। उज्जैन में पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने के लिए नगर अध्यक्ष अग्रवाल को कमान सौंपी गई। साथ ही वे कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाकर सारे शहर में सहयोग निधि एकत्र करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में इतनी तेज गति के साथ इतना बेहतर काम किया गया कि मात्र 7 दिन के अंदर ही लक्ष्य के अनुसार 45 लाख रुपए की सहयोग निधि जमा हो गई है। इसे पार्टी के खाते में जमा भी करवा दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि अभियान में मुकेश यादव और विशाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक राशि जुटाने के लिए प्रेरित किया है। अभियान की मंगलवार को समीक्षा की जा रही है।

    Share:

    नानाखेड़ा बस स्टैंड इतना गंदा कि खड़े रहना मुश्किल..मकडिय़ों के जाले लगे दीवारों पर

    Tue Mar 4 , 2025
    उज्जैन। नानाखेड़ा बस स्टैण्ड की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है और मकडिय़ों के जाल लग गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस माह शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण करने के लिए टीम पहुँच सकती है। इसके बाद भी नगर निगम के अफसर स्वच्छता रैंक में सुधार के लिए एक्शन मोड में दिखाई नहीं दे रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved