• img-fluid

    पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया भाजपा ने

  • October 26, 2024


    नई दिल्ली । भाजपा (BJP) ने पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय (Former MP Dr. Ravindra Kumar Rai) को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष (As the working president of Jharkhand State) नियुक्त किया (Appointed) । झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच भाजपा ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव की घोषणा की है।


    पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन में इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर शनिवार को पत्र जारी कर बताया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

    आपको बता दें कि, रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है।

    विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है, क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    Share:

    MP के विदिशा जिले में जिंदा जलाने की कोशिश! तबाह होते-होते बची 11 जिंदगियां

    Sat Oct 26 , 2024
    विदिशा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. बता दें कि जिले में एक परिवार को जलाने की कोशिश कर गई, हालांकि गनीमत रही कि सभी लोगों ने किसी तरह से अपनी जिंदगी बचाई, घटना का सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) भी सामने आया है, जिसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved