• img-fluid

    मध्यप्रदेश में भाजपा का डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य, जिला स्तर पर बनेगी टीमें

  • August 21, 2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Hindi News) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का है। इस बार, अभियान की सफलता (Success of the campaign) से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे जिलों के नेताओं का कद भी तय होगा। जो नेता ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफल होंगे, उन्हें संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। वहीं, निष्क्रिय नेताओं की सूची भी तैयार की जाएगी। बता दें, भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है। पिछली बार भाजपा के 95 लाख सदस्य थे। इस बार 55 लाख अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के दौरान सभी नेताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।

    उन्होंने कहा कि हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है। शर्मा ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा। नए प्रयोग करना होंगे। कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे। विधानसभ्ज्ञा लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें। शर्मा ने कहा कि अवसर पर काम होता है तो इतिहास बनता है। प्रदेश में दो करोड़ 24 लाख वोट लोकसभा में मिले। हमें लोकसभा में हारी हुई 27 विधानसभा और विधानसभा चुनाव में हारी 66 सीटों पर फोकस करना होगा।


    भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी।

    सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए जिलेवार टीमें बनेंगी। जिला स्तर पर सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने के लिए 1+3 टीमें बनाई जाएंगी। शक्ति केंद्रों के संयोजक सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे। जिलेवार सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर टीमें बनेंगी। इस दौरान निष्क्रिय नेताओं की सूची तैयार होगी। साथ ही सक्रियता पर कार्यकर्ता और नेताओं का बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें जो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं, वहां काम करना है। उन्होंने कहा कि मैं भी सदस्यता अभियान में शामिल रहूंगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि मप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या ही इतनी है कि कांग्रेस कहीं टिकती ही नहीं है। राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस हताश और निराश है। कांग्रेस का धीरे धीरे सूपड़ा साफ हो रहा है। मोहन यादवजी के नेतृत्व में बहुत अच्छी सरकार चल रही है। मप्र के संगठन को मॉडल संगठन के रूप में देखा जाता है।

    Share:

    भारत के लिए कितनी जरूरी है PM मोदी की यूक्रेन यात्रा?

    Wed Aug 21 , 2024
    नई दल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार से पौलेंड और यूक्रेन की यात्रा (Trip to Ukrain) कर रहे हैं. मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो यूक्रेन जा रहे हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई सालों से युद्ध चल रहा है. यही नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved