• img-fluid

    इंदौर की सभी 9 सीटों पर भाजपा आगे

  • December 03, 2023

    भाजपा की कमजोर मानी जा रही सीटों पर भी बड़ा उलटफेर… देपालपुर, राऊ सहित चार शहरी सीटों पर भी भाजपा का कब्जा
    3 नम्बर में कांग्रेस के पिंटू जोशी भी बढ़त के बाद पिछड़े
    इंदौर।  ऐसा लगता है कि एग्जिट पोल (Exit Poll) के परिणाम प्रदेश (State) के साथ-साथ इंदौर में भी शुरुआती रुझान में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस (Congress) जिन सीटों पर मजबूत बताई जा रही थी, वहां भी उसके उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। इंदौर की 9 विधानसभा सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा (BJP) उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड तक अच्छी बढ़त हासिल कर ली। सिर्फ कांग्रेस के पिंटू जोशी ही किला लड़ाते नजर आए और दूसरे राउंड में वे 1185 वोट से आगे रहने के बाद तीसरे राउंड में पिछड़ गए। यानी भाजपा ने कांग्रेस से विधानसभा-1, राऊ के साथ देपालपुर की सीट भी छीन ली, क्योंकि इन तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।


    आज सुबह से जैसे ही भाजपा के पक्ष में रुझान आना शुरू हुए कांग्रेसियों के चेहरे लटकने लगे। विधानसभा-1 में भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) दूसरे राउंड में 8892 वोट से आगे थे। उनके सामने कांग्रेस के वर्तमान विधायक संजय शुक्ला चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी हार लगभग तय है। इसी तरह विधानसभा-2, जो कि भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट है, उस पर रमेश मेंदोला दूसरे राउंड के बाद 13000 से अधिक वोट से आगे हैं। सिर्फ विधानसभा-3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गोलू शुक्ला से 1232 वोट से आगे हैं। वहीं विधानससभा 4, जो कि भाजपा की अयोध्या मानी जाती है उसमें भी मालिनी गौड़ कांग्रेस के राजा मंधवानी से पहले ही राउंड में थर्ड राउंड में 14 हजार वोट से आगे रहीं और दूसरे राउंड में भी उनकी लीड बढक़र 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। इसी तरह विधानसभा 5 में भी एक तरह से उलटफेर हुआ, जहां पर कांग्रेस के सत्तू पटेल सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे थे और ऐन वक्त पर भाजपा ने महेन्द्र हार्डिया को ही टिकट दिया गया, मगर महेन्द्र हार्डिया 4245 की लीड ले चुके हैं। इसी तरह देपालपुर में भी मनोज पटेल कमजोर उम्मीदवार माने जा रहे थे, मगर वे भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक विशाल पटेल से आगे चल रहे हैं। राऊ में भी मधु वर्मा ने बड़ा उलटफेर किया और वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को पहले राउंड में ही 9485 वोट से पछाड़ चुके हैं। सांवेर में मंत्री तुलसीराम सिलावट कांग्रेस उम्मीदवार रीना बौरासी से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में उनकी लीड 3 हजार 66 मतों की थी। इस तरह इंदौर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने अच्छी-खासी बढ़त तीसरे राउंड के बाद ले ली। अब यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है।

    Share:

    राजस्‍थान में दो निर्दलीय मुस्लिम प्रत्याशी, जो बीजेपी-कांग्रेस से भी चल रहे आगे

    Sun Dec 3 , 2023
    जयपुर (Jaipur)। राजस्थान (Rajasthan Election 2023 Result) में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान (election trends) के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू (BJP touched the majority mark) लिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. बीजेपी फिलहाल 112 जबकि कांग्रेस 71 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved