• img-fluid

    Birthday Special: पहली फिल्म के किरदार से ही दिलों में उतर गई थीं भूमिका चावला, सलमान खान के साथ किया डेब्यू

  • August 21, 2024

    डेस्क। भूमिका चावला (Bhumika Chawla) सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। आज 21 अक्तूबर को अभिनेत्री अपना जन्मदिन (Birthday) मना रही अभिनेत्री ने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपना नाम बनाने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वह साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आई थीं। अपनी पढ़ाई पूरी करते ही वह मुंबई आ गई थीं, क्योंकि उन्हें बचपन से अभिनय का काफी शौक था।

    हिंदी फिल्मों में उन्होंन सुपरस्टार सलमान खान के साथ डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म एक बड़े सुपरस्टार के साथ थी। फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह था और फिल्म लोगों का दिल जीतने में काफी सफल भी रही। इस फिल्म में उन्होंने अपनी सादगी भरे किरदार में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद वह अभिषेक बच्चन के साथ रन में भी नजर आईं।


    पंजाबी परिवार से संबंध रखने वाली भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। उनका असल नाम रचना चावला है। अभिनेत्री ने अपनी शिक्षा दिल्ली से पूरी की, इसके बाद साल 1998 में वह मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट करवाया, जिसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों में काम मिला था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी फिल्मी करियर ने अंगड़ाई ली।

    सलमान खान के साथ पहली हिंदी करने के बाद भी अभिनेत्री का करियर बहुत लंबा नहीं चल सका। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2007 में योगा टीचर भरत ठाकुर के साथ शादी कर ली थी। योगा सीखते-सीखते उन्हें भरत से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों का लगभग चार साल तक अफेयर चला। अभिनेत्री जल्द ही तमिल रोमांटकि कॉमेडी फिल्म ‘ब्रदर’ में नजर आएंगी, जिसमें प्रियंका मोहन और जयम रवि भी काम कर रहे हैं।

    Share:

    जैकी श्रॉफ ने बांधे कृष्णा की तारीफों के पुल, 'बॉलीवुड के भिड़ू' ने बताई वजह

    Wed Aug 21 , 2024
    मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie shroff) ने कुछ वक्त पहले लीगल प्रक्रिया के बाद तमाम लोगों को उनका नाम, फोटो, आवाज और ‘भिड़ू’ शब्द इस्तेमाल करने से रोक दिया था। जग्गू दादा ने सिर्फ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) को ही उनकी मिमिक्री करने और ‘भिड़ू’ शब्द का इस्तेमाल करने की इजाजत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved