• img-fluid

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रुप में मनाई

  • August 21, 2024

    महिदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रुप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर व शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आम्बेडकर चौक पर मनाई गई।


    कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र.कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी ने की। प्रारम्भ में कांग्रेसजनों ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने उद्बोधन में राजीव गांधी को सूचना क्रांति का प्रणेता बताया। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, जिला कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष कैलाश बगाना, पार्षद बाबा नागौरी, इकबाल नागौरी, विजय रावल, राहुल मालवीय, सोनू जाट, राधेश्याम गोलवी, राहुल सोलंकी, धर्मेन्द्र नरवरिया, दिनेश बघेल, जुगल पांचाल, अजहर भाई, जीतू फरेले, दिनेश बनीखेड़ा, आबिद भाई, आत्माराम रोहिड़ा आदि उपस्थित थे।

    Share:

    जिला पंचायत सदस्य गुर ने किया कवर्ड नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

    Wed Aug 21 , 2024
    महिदपुर रोड। गाँव में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ गाँव के रास्तों को साफ-सुथरा रखना हर ग्रामीण का कर्तव्य है। ग्राम पंचायत के माध्यम से गंदे पानी की निकासी के लिये जिला पंचायत स्तर से राशि स्वीकृत की गई है। यह बात जिला पंचायत सदस्य दलजीत कौर गुर ने ग्राम पंचायत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved