• img-fluid

    जन्म मृत्यु का सर्वर चल रहा धीमी चाल से…अभी तक 150 आवेदन लंबित

  • July 19, 2024

    • नगर निगम के चक्कर काट रहे आवेदकों की सुनवाई भी नहीं हो रही

    उज्जैन। पिछले कई दिनों से नगर निगम से लेकर नगर निगम के झोन कार्यालयों पर जन्म मृत्यू पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग लगातार चक्कर काट रहें है। खासकर स्कूलों में मांगे जा रहें प्रमाण पत्रों के चलते ज्यादा परेशानियां हो रही है। अभी तक 100 से 150 आवेदन लंबित पड़े है।



    जन्म मृत्यू पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में तीन दिन पहले भी प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे कई लोगों ने हंगामा किया था और मामले की शिकायत संबंधित नगर निगम के अधिकारियों को कई बार की गई है। पिछले 15 दिनों से प्रमाण पत्र बनाने वाला सर्वर कछुए की चाल चल रहा है। ऐसे में कई बार पोर्टल बंद हो जाने और उसमें कई अन्य जानकारियों का समावेश किए जाने के चलते पोर्टल पर मामले अपडेट करने में समय लग रहा है और इसी के चलते एक प्रमाण पत्र बनवाने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है। बता दें कि पहले नगर निगम के झोन कार्यालयों पर यह काम हो जाया करता था, लेकिन झोनलों पर यह काम बंद होने के चलते अब निगम मुख्यालय में जन्म मृत्यू पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में ही प्रमाण पत्र बनाए जा रहें है। अधिकारियों के मुताबिक लगातार सर्वर और नेटवर्किंग में आ रही दिक्कतों के चलते दिल्ली में रजिस्ट्रार कार्यालय और सांखीकी विभाग को संपर्क कर उक्त परेशानियां बताई गई है। बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।

    Share:

    तकनीकी खराबी से बैंक व शेयर बाजार भी प्रभावित, लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं बाधित

    Fri Jul 19 , 2024
    नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवाओं के ठप होने का असर शेयर बाजार के कारोबारियों पर भी पड़ा है। शेयर बाजार की कई ब्रोकरेज सेवाओं और बैंकों ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी है। ब्रोकरेज फर्म 5पैसा और आईआईएफएल ने अपने ग्राहकों से कहा है कि उनका सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी के कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved