• img-fluid

    जैव-विविधता-मानव जीवन के लिए आवश्यक घटक

  • May 23, 2022

    • अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने कहा

    भोपाल। जैव-विविधता आज के परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के लिये आवश्यक घटक है। इसका अस्तित्व बनाये रखना बेहद जरूरी है। प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर रविवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। वर्णवाल ने कहा कि जैव-विविधता संरक्षण के लिये जैव-विविधता प्रबंधन समितियों की सक्रियता और जैव-विविधता संस्थानीय समुदायों की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिये बोर्ड द्वारा वन परिक्षेत्र स्तर पर तैयार किये जा रहे मास्टर-ट्रेनर की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकेगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता ने बताया कि स्थानीय जैव-विविधता का संरक्षण एवं पारम्परिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण के लिए लोक जैव-विविधता पंजी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिये इससे जुड़े व्यक्तियों का सक्रिय सहयोग लेना होगा।


    राज्य स्तरीय पुरस्कार
    इस मौके पर राज्य स्तरीय वार्षिक जैव-विविधता पुरस्कार-2021, म.प्र. राज्य जैव-विविधता क्विज-2021, श्रेष्ठ लोक जैव-विविधता पंजी पुरस्कार, चित्रकला प्रतियोगिता (तीन श्रेणियों में) के पुरस्कार, म.प्र. राज्य प्रवासी पक्षी ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2021 और पृथ्वी दिवस पर हुई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता-2022 के पुरस्कार वितरित किये गये।

    Share:

    भाजपा सांसद और सिंधिया समर्थन मंत्री में छिड़ी जुवानी जंग

    Mon May 23 , 2022
    एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर कर रहे बयानवाजी भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद से ही गुना सांसद केपी यादव की खुद के संसदीय क्षेत्र में पूछ-परख कम होने लगी है। क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में सिंधिया समर्थक मंत्री यादव को निशाने पर लेते रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved