img-fluid

Bihar: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने आरोपी के चेहरे पर फेंका एसिड

  • March 26, 2025

    आरा। बिहार (Bihar) का भोजपुर जिला (Bhojpur district) एक भयानक कांड से दहल उठा है। यहां घर में घुसकर रिश्ते की भाभी (Sister-in-law Relation) के साथ दुष्कर्म करने और पीड़िता की ओर से आरोपित पर तेजाब फेंकने का मामला (Acid throwing case) सामने आया है। पूरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की सोमवार की रात की है। आरोपित उसी गांव का निवासी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव है। एसिड अटैक में उसका चेहरा और आंख झुलस गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची।


    एफएसएल टीम घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार की रात वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी थी। तभी आरोपित उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आक्रोशित पीड़िता की ओर से घर में बोतल में रखा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया गया। इससे उसका चेहरा जल गया।

    इसके बाद पीड़िता की ओर से उदवंतनगर थाने में महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया। इधर, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि रिश्ते में लग रहे देवर की ओर से महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराया गया है। पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

    Share:

    अगर आधार से लिंक नहीं किया वोटर कार्ड तो चुनाव आयोग के सामने पेश होकर बतानी होगी वजह

    Wed Mar 26 , 2025
    नई दिल्‍ली । चुनाव आयोग (Election Commission) के द्वारा वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को आधार (Aadhar card) से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुछ मतदाता इससे इनकार भी कर रहे हैं। हालांकि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाता (Voters) यदि अपनी आधार संख्या चुनाव आयोग (EC) को देने से इनकार करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved