img-fluid

तेजस्वी यादव ने पुलिस अधिकारी का वीडियो शेयर कर CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- जनता से बड़े CM हैं

January 29, 2025

पटना । बिहार (Bihar) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पुलिसवालों (Policemen) का वीडियो शेयर (Video Share) कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से संवाद नहीं करते हैं और ना ही मीडिया से संवाद करते हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की चंद रिटायर्ड अधिकारियों से ही बातचीत कराई जाती है। दरअसल जो वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हल्की बहस हो रही है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक कार चालक को रोका है। एक पुलिसकर्मी कार चालक से कहता है, फालतू बतिया रहे हैं आप..CM से बड़ा आप नहीं हैं। हमको पावर है आपको अरेस्ट कर सकते हैं। इसपर कार चालक कहता है कि कर लीजिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी कहते हैं, जाइयेगा आप, फालतू बतिया रहे हैं।’


इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘जनता के वोट से CM बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे है कि जनता से बड़े “CM” है। तुम सीएम से बढ़कर बनोगे तो .. गिरफ्तार कर लेंगे”! उनसे बड़ा कोई नहीं? ऐसे CM का जनता क्या करे? जो ना जनता से संवाद करते है? ना मीडिया से संवाद करते है? ना विधायकों और मंत्रियों से संवाद करते है?

CM नीतीश कुमार जी को चंद रिटायर्ड अधिकारी और चंद भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से ही बातचीत कराई जाती है। 2005 से पहले CM पर कोई ऐसी बंदिश लगाता था, जी? किस राज्य के CM से अस्वस्थ अवस्था में प्रदेश चलवाया जा रहा है?’

Share:

'बस गोली दे दो फिर मेरे साथ...' युवती ने बताई देह व्यापार की कहानी

Wed Jan 29 , 2025
डेस्क: पंजाब से एक झकझोर देने वाला सामने आया है. ईसे खां के मसीतां रोड की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि कैसे उसे नशे की लत लगाकर देह व्यापार में धकेल दिया गया. एक लड़की ने बताया कि कैसे उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया. किशोरी ने जब बिना शर्म ये बातें […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शनिवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved