• img-fluid

    बिहार में शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा चौथे चरण का चुनाव प्रचार, 5 सीटों पर 13 मई को डलेंगे वोट

  • May 11, 2024

    पटना (Patna) । बिहार (Bihar) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के चौथे चरण (Fourth phase) के लिए प्रचार शनिवार की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर दस्तक देंगे। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा। इसके लिए बूथों पर ईवीएम भेजने एवं मतदानकर्मियों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

    चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं मतदाताओं में 50 लाख 49656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस चरण के लिए 9447 बूथ पर मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 14 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों से हैं। जबकि 20 उम्मीदवार निबंधित दलों से और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।


    चुनाव आयोग ने 9447 बूथों में 4810 संवेदनशील बूथों से लाइव वेबकास्टिंग कराने की तैयारी की है। इस चरण में 43 मॉडल बूथ हैं। कुल बूथों में 1532 शहरी क्षेत्र में जबकि 7915 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 32 बूथ महिलाएं और 17 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में उजियारपुर में सबसे कम 17.48 लाख मतदाता तो सबसे अधिक बेगूसराय में 22 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    सीट                    कुल मतदाता           कुल उम्मीदवार

    दरभंगा                17,81,356              8

    उजियारपुर          17,45,408             13

    समस्तीपुर           18,18,530             12

    बेगूसराय             21,96,089             10

    मुंगेर                    95,83,662            12

    कुल                      95,83,662            55

    Share:

    पटना में कल पीएम मोदी का पहला रोड शो, तैयारी में जुटी पार्टी

    Sat May 11 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)का रोड शो (road show)कल यानी 12 मई को पटना (Patna on May)में होगा। बिहार में पहली बार (For the first time in Bihar)होगा जब कोई प्रधानमंत्री रोड शो(Prime Minister Road Show) करेंगे। रोड शो डाकबंगला चौराहा से शुरू होकर उद्योग भवन जाकर समाप्त होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved