• img-fluid

    Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने अपने और कृतिका मलिक के KISS वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

  • August 13, 2024

    मुंबई। रणवीर शौरी, (Ranveer Shorey) ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) के ग्रैंड फिनाले के बाद अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘शेखर होम्स’ (‘Shekhar Homes’) के प्रमोशनल में व्यस्त हो गए। उनकी ये वेब सीरीज 14 अगस्त के दिन जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज के रिलीज होने से पहले रणवीर शौरी ने इंटरव्यू दिया और इंटरव्यू के दौरान अपने और कृतिका मलिक के वायरल किस वीडियो पर रिएक्ट किया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

    क्या बोले रणवीर शौरी?
    सिद्धार्थ कन्नन ने इंटरव्यू के दौरान, रणवीर से इस वीडियो के बारे में बात की। पहले तो रणवीर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करने से मना कर दिया। किंतु जब इंटरव्यू के समय उन्हें बताया गया कि अरमान ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है और कहा है कि आप उनकी पत्नियों को बच्चों की तरह ट्रीट करते हैं तब रणवीर ने कहा, ‘हां! सही बात है। वो दोनों मुझसे बहुत छोटी हैं।’



    अरमान को किया सपोर्ट
    जब अरमान और उनकी दो शादियों पर बात की गई तब रणवीर ने कहा, ‘उनकी कहानी सुने, वो किन चीजों से गुजरे हैं, उनके साथ क्या-क्या हुआ। ठीक है यार! रूल्स हैं, लेकिन रूल्स तोड़ने वाले भी हैं। इतना विरोध करने की क्या जरूरत है। दुनिया में बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने दो शादियां की हैं। उन्हें तो इतने विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। तीन 18+ लोग हैं, उनकी लव स्टोरी दो से तीन की हो गई। ठीक है! ठंड रखो। इस पर इतना भड़कने की या विरोध करने की जरूरत नहीं है।’

    Share:

    धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी ने जीते थे दिल, आज गोल्डन जुबली मना रही 'पत्थर और पायल' फिल्‍म

    Tue Aug 13 , 2024
    मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) ने इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं। उनकी क्लासिक फिल्मों (classic movies) में अगर हेमा मालिनी के साथ उनकी जोड़ी बनी हो तो फिर बात ही क्या थी, वो फिल्म तो जबर्दस्त कमाई करती ही थी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved