• img-fluid

    Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर कंटेस्टेंट ने सलमान पर लगाया बायस्ड होने का आरोप

  • October 20, 2024

    मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में बीते दिनों वीकेंड का वार में काफी तमाशा देखने को मिला। एक तरफ जहां सलमान खान (Salman khan)  के गुस्से का सामना कई घरवालों को करना पड़ा तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ ने उन पर बायस्ड होने का आरोप तक लगा दिया। जी हां, आपने सही सुना। सलमान ने वीकेंड का वार के दौरान सबसे ज्यादा अगर किसी को खरी खोटी सुनाई तो वो थे माइंड कोच अरफीन खान। होस्ट सलमान ने अरफीन को दूसरों की बात न सुनने के लिए फटकार लगाई और उनके पेशे पर भी सवाल उठाए। सलमान ने आगे कहा कि अरफीन हर समय अपने पेशे की ‘वकालत’ करते रहते हैं। यह उनकी पत्नी सारा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। बाद में वो उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद शायद सलमान का गुस्सा फिर भड़क सकता है।



    सारा ने लगाया सलमान पर पक्षपात का आरोप
    वीकेंड का वार में सलमान खान लगातार घरवालों के साथ अरफीन खान के बर्ताव को लेकर उन पर गुस्सा करते नजर आए। सलमान कहते हैं कि उनके जीवन में जो कुछ भी हो रहा है, उसके बाद भी उन्हें ये सब संभालना है। इसके बाद जैसे ही टीवी का स्क्रीन बंद होता है अरफीन की पत्नी सारा, होस्ट सलमान खान पर एक गंभीर आरोप लगाती नजर आती हैं। सारा कहती हैं कि उनके पति अरफीन को निशाना बनाया जा रहा है। बाद में उन्हें सलमान की राय के बारे में अरफीन से शिकायत करते हुए देखा गया। यही नहीं, सारा ये तक कहत हैं, ‘हम भी कह सकते हैं कि एक अभिनेता अभिनेताओं के प्रति पक्षपाती (बायस्ड) होते हैं।’

    अरफीन ने कराया चुप
    सारा का गुस्सा यहीं पर नहीं रुकता। वो आगे ये भी कहती हैं, ‘अभिनोता दूसरे अभिनेताओं का ईगो मसाज कर रहे हैं।’ सारा की ये सारी बातें सुनने के बाद अरफीन खान उन्हें कहते नजर आए, ‘चुप रहो।’ उन्होंने पत्नी को शांत करने की कोशिश की। शिल्पा शिरोडकर भी बीच-बचाव करती नजर आईं और उन्होंने कहा कि उन्हें भी बुलाया गया था। अब देखना ये होगा कि क्या सलमान, सारा की इस बात का जवाब देंगे।

    Share:

    MP: शिवपुरी में कचरा बीनने वाले ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Sun Oct 20 , 2024
    शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में एक बस स्टैंड (Bus stand) पर कचरा बीनने वाले (Garbage pickers) ने नौ साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी (Police officer) ने वारदात की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई इस घटना के सिलसिले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved