• img-fluid

    फिल्म ‘जवान’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, जानिए वजह

  • September 14, 2023

    मुंबई (Mumbai)। शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं। इसके बाद भी फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की ओर उमड़ रहे हैं। फिल्म ने पांचवें दिन ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद छठे दिन के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है।

    फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये, चौथे दिन 80.1 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 32.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब छठे दिन यानी मंगलवार को शुरुआती आंकड़े आए हैं, जिसके मुताबिक शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।



    सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को अनुमानित 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद 6 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 345.58 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरी ओर, विश्व स्तर पर ‘जवान’ ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके पांच लुक देखने को मिलेंगे। इसके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, रिद्धि डोगरा भी भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के प्रमुख निर्देशक एटली ने किया है।

    Share:

    Sonakshi Sinha ने बांद्रा में समंदर क‍िनारे खरीदा नया घर

    Thu Sep 14 , 2023
    मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोनाक्षी कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने मुंबई में नया घर खरीदा है। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved