• img-fluid

    CM भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को दी मंजूरी

  • March 19, 2022

    नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई. सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है. पंजाब के बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा. मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट (तीन महीने के सरकार के खर्चों का बजट) लेने का फैसला किया है. बजट जून महीने में पेश किया जाएगा.

    कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है. इसके अलावा पुलिस में दस हजार नौकरियां निकलेंगी. वहीं, 15 हजार नौकरियां बाकी अलग-अलग विभागों में आएंगी. एक महीने में नौकरियां निकलेंगी. मालूम हो कि भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. पहली ही कैबिनेट में भगवंत मान युवाओं से अपना वादा पूरा किया. इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया.


    राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं. इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली. हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई. कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं.

    पंजाब के राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं.

    AAP ने 117 में से 92 सीटों पर किया कब्‍जा
    इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं. राज्‍य के इत‍िहास में ऐसा पहली बार है, जब‍ एक ही पार्टी 92 सीटें जीतने में कामयाब रही है.

    Share:

    अब सर्च हिस्ट्री के लास्ट 15 मिनट को एंड्रॉयड ऐप से हटा सकते हैं आप, गूगल लाएगा नया फीचर

    Sat Mar 19 , 2022
    डेस्क: टेक दिग्गज गूगल के आपकी सर्च हिस्ट्री के अंतिम 15 मिनट को अपने एंड्रॉयड ऐप से हटाने के लिए एक फीचर जोड़ने की संभावना है. द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सडीए डेवलपर के फॉर्मर एडिटर-इन-चीफ मिशाल रहमान ने कहा कि उन्हें फीचर के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved