• img-fluid

    शेयर मार्केट में भूचाल से अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव, अडानी-अंबानी को दौलत में भारी गिरावट

  • October 04, 2024

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर मार्केट (Domestic stock market) में गुरुवार को आए भूचाल में निवेशकों (Investors) के करीब 10 लाख करोड़ रुपये (10 lakh crore rupees) तो डूबे ही, अरबपति मुकेश अंबानी (Billionaire Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) का भी बड़ा नुकसान हो गया। दोनों अरबपतियों की न केवल दौलत घटी बल्कि दबदबा भी कम हुआ। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल के बीच इन दोनों भारतीय अरबपतियों की रैंकिंग गिर गई है।


    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी को गुरुवार को 4.29 अरब डॉलर का तगड़ा झटका लगा। अब उनके पास 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी अब दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में अब दो पायदान और नीचे गिरकर 14वें पर आ गए हैं। अंबानी के नेटवर्थ में आई गिरावट की वजह उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं, जो गुरुवार को 3.95 पर्सेंट लुढ़क कर 2813.95 रुपये पर आ गए हैं।

    अडानी की भी घटी दौलत और साख
    गुरुवार की गिरावट में अडानी ग्रुप के शेयर भी चपेट में आ गए। इससे उनके नेटवर्थ में 2.93 अरब डॉलर की कमी हुई। अडानी की संपत्ति अब 100 अरब डॉलर रह गई है। इस वजह से वह 2 पायदान लुढ़क कर 17वें स्थान पर आ गए हैं।

    एलन मस्क सबसे बड़े लूजर
    इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की बढ़ती आशंका और पूरे पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों पर दबाव बन गया है। शेयरों में गिरावट की वजह से संबंधित कंपनियों से जुड़े अरबपतियों की दौलत में भी सेंध लग रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार को सबसे अधिक दौलत गंवाने वालों में पहले नंबर पर एलन मस्क रहे। इनकी दौलत 5.97 अरब डॉलर कम हुई।

    मस्क के बाद अंबानी और अडानी
    गुरुवार को दौलत गंवाने के मामले में एलन मस्क के बाद मुकेश अंबानी थे। उनकी संपत्ति में एक ही दिन में 4.29 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इसके बाद गौतम अडानी रहे। इनकी दौलत भी 2.93 अरब डॉलर घट गई। इनके बाद जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट और झोंग शानशान रहे।

    Share:

    Women's T20 World Cup: भारतीय टीम आज करेगी अपने अभियान की शुरूआत, न्यूजीलैंड से होगा सामना

    Fri Oct 4 , 2024
    दुबई। आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2024 (ICC Women’s T20 World Cup 2024) का आगाज हो गया है. बांग्लादेश (Bangladesh) में राजनीतिक अस्थ‍िर‍ता के कारण इस बड़े टूर्नामेंट बांग्लादेश (Bangladesh) से यूएई (UAE) में ट्रांसफर किया गया. भारतीय टीम (Indian team) अपने अभियान का आगाज आज (4 अक्टूबर) करेगी. शुरुआती मैच में उसका सामना न्यूजीलैंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved