• img-fluid

    कांग्रेस को बड़ा झटका, सागर के पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

  • December 24, 2022

    सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले (Sagar District) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देवरी से विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया (Brij Bihari Patria) ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने भाजपा में आमद दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया (Former MLA Brij Bihari Pateria) को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Administration Minister Bhupendra Singh) भी मौजूद थे। बृज बिहारी पटेरिया ने 1998 में कांग्रेस के टिकट देवरी विधानसभा का चुनाव जीता था। सागर जिले में कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ महीने पहले ही पूर्व मंत्री अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस छोड़ी थी।


    हाल ही में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए झूठे प्रकरण बनाने और केस दर्ज करने का आरोप लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक आधार पर उत्पीड़न कर रही हैं। झूठे प्रकरणों में एफआईआर हो रही है। कांग्रेस नेताओं को जेल में यातनाएं दी जा रही हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश के साथ ही सागर जिले के सुरखी, खुरई, रहली, दतिया जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दबाव की राजनीति के तहत सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

    Share:

    नरीरगीर में ईंट भट्ठे की चिमनी में विस्फोट से 9 लोगों की मौत - कई अन्य घायल

    Sat Dec 24 , 2022
    पटना । बिहार के रामगढ़वा के नरीरगीर में (In Narirgir of Ramgadhwa, Bihar) ईंट भट्ठे की चिमनी में (In Brick Kiln Chimney) विस्फोट (Blast) से नौ लोगों की मौत हो गई (9 People Died), जबकि कई अन्य घायल हो गये (Several Others Injured) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मुआवजे का ऐलान किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved