• img-fluid

    AAP को बड़ा झटका, विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व MLA राजकुमार आनंद ने थमा BJP का दामन

  • July 10, 2024

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे।

    आबकारी मामले में आप संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पटेल नगर सीट से पूर्व विधायक आनंद के साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद भी भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थामा।


    दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद आज भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी से कुछ समय पहले ही किनारा कर लिया था। लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली सरकार को अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए उन्होंने मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर ने भी आप छोड़ दी और बीजेपी ज्वाइन कर ली।

    Share:

    सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा को लेकर बड़ा खुलासा, गांव के लोगों ने पकड़ा था रंगे हाथों

    Wed Jul 10 , 2024
    एटा। हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ से 121 लोगों की मौत के बाद हरि नारायण उर्फ सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा सुर्खियों में है। इस बीच सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि सूरजपाल शराब का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved