देश

महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक भीषण हादसा (Accident) हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। मौके पर एनडीआरएफ (NDRF) पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


यह है पूरा मामला
शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।

आपको बता दें कि गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया। मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं।

समृद्धि महामार्ग, जिसका नाम बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है, मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित दस जिलों से होकर गुजरता है। समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।

नागपुर को शिरडी से जोड़ने वाले पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2022 में किया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 26 मई को इगतपुरी तालुका के भारवीर गांव से शिरडी तक समृद्धि महामार्ग के 80 किलोमीटर लंबे दूसरे चरण का उद्घाटन किया। शिंदे ने मई में कहा था कि तीसरा और आखिरी चरण 26 मई के अंत तक पूरा हो जाएगा।

Share:

Next Post

सरहद पार कर श्रीलंका से भारत आई युवती, गांव के मंदिर में रचाई शादी, फेसबुक पर हुई थी मुलाकात

Tue Aug 1 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । चित्तूर (chittoor) पुलिस अधीक्षक रिशांत रेड्डी ने बताया कि, श्रीलंकाई (Sri Lankan) युवती (young woman) विकनेश्वरी शिवकुमारा (25) और डी लाकसमानुडु (24) ने 15 जुलाई को शादी (Marriage)की। एसपी रेड्डी ने बताया कि पूरा मामला तब सामने आया जब विकनेश्वरी ने आधार कार्ड के लिए नामांकन केंद्र पर संपर्क किया। […]