भोपाल/इंदौर। जर्मनी (Germany) की IT कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पत्नी की शिकायत पर इंदौर में FIR कर ली गई है। शिकायत में बताया गया है कि इंजीनियर पति (engineer husband) को छह माह के लिए घर से अलग रहने की बात कही, हालांकि पीड़िता वापस भारत आ गई। जिसमें इंदौर पुलिस ने मामले में गुरुवार को केस दर्ज किया है।
इस संबंध में टीआई ज्योति शर्मा का कहना है कि भोपाल के डिफेंस सिटी सीआरपीएफ कैंपस में रहने वाली प्राची पौराणिक की 22 अप्रैल 2019 को एलआईजी कॉलोनी इंदौर में रहने वाले रोहित दुबे से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद दोनों आईटी कंपनी में नौकरी के चलते पुणे चले गए। लड़की को बाद में पता चला कि पति रोहित शराब नशा का आदि है। अक्टूबर में दीपावली पर दोनों इंदौर आए थे। इस बात को लेकर सास रजनी दुबे ओर ससुर रमन से बात की। उन्होंने रोहित के साथ घर से दहेज लाने की बात की। जिसमें मारपीट भी की गई। बाद में मायके से आकर कुछ दिन रूकने पर दोनों पुणे चले गए। यहां से कुछ समय बाद मार्च 2020 में दोनों जॉब के लिए जर्मनी चले गए। यहां पर रोहित ने प्राची के साथ चरित्र शंका करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसमें ज्यादा चोट लगने के चलते प्राची को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। दिसंबर 2020 में प्राची इंडिया आ गई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved