देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपालः दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रमुख घाटों पर रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

भोपाल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया द्वारा दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के प्रत्येक घाट पर अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक अधिकारी को 15 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे से 16 अक्टूबर 2021 को कार्य समाप्ति तक ड्यूटी लगाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि दशहरा पर्व 15 एवं 16 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भोपाल के प्रमुख घाटों रानी कमलापति घाट (कमला पार्क), खटलापुरा, प्रेमपुरा घाट, सीहोर नाका, हथाईखेड़ा-अनंतपुरा, मालीखेड़ी, शाहपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल विसर्जन स्थल पर किया जाएगा।

गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, सभी एस.डी.एम. एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले विसर्जन घाटों पर 15 से 16 अक्टूबर 2021 तक अपने स्तर से क्षेत्रान्तर्गत घाटों पर उक्त दिनांको पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेगें।उक्त संबंध में समस्त जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एस. डी. एम./ कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की होगी। ड्यूटी पर लगे हुए सभी एस.डी.एम./ अधिकारी/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार अपने अधीनस्थ दो – दो राजस्व निरीक्षकों एवं अधिनस्थ कर्मचारियों की लिखित में ड्यूटी लगायेंगे। ड्यूटी में संलग्न समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी स्थल पर विभिन्न विभागों के कर्तव्य पर उपस्थित अधिकारियों के फोन नम्बर, पुलिस कन्ट्रोल रुम का दूरभाष कमांक 0755-255922, 255933 नगर निगम फतेहगढ के कन्ट्रोल रुम का दूरभाष कमांक 0755-2542222 अपने साथ रखी गई डायरी में नोट करें और समय समय पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को स्वंय की उपस्थिति/ वर्तमान स्थिति की जानकारी से अवगत कराते रहें। ड्यूटी समाप्त होने पर आने वाले अधिकारियों को अपना दायित्व सौंप कर ही कर्तव्य स्थल से प्रस्थान करेंगे।

सभी मजिस्ट्रेट ड्यूटी के दौरान मजिस्ट्रेट का बैज लगायेंगे और समय समय पर कानून व्यवस्था की जानकारी से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते रहेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ग्वालियर के विकास के लिए मैं हमेशा लगा रहूंगा : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Fri Oct 15 , 2021
– चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं युवराज महाआर्यमन का स्वागत ग्वालियर। ग्वालियर शहर के विकास का मानचित्र मेरे मन में है। जब भी मैं किसी कार्य में मन से लगता हूं तो उसे अधूरा नहीं छोड़ता। ग्वालियर के विकास के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जो भी मांगा है और जो […]