• img-fluid

    भोपाल जिले की विवादित शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी को हटाया, अहिरवार को मिली जिम्मेदारी

  • July 16, 2024

    भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त (Commissioner Directorate of Public Education) ने भोपाल जिले की विवादित शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी (Education Officer Anjani Kumar Tripathi) को हटा दिया। सोमवार को उनको लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ करने के आदेश जारी किए। उनकी जगह पर सहायक संचालक नरेंद्र कुमार अहिरवार को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें अंजनी कुमार त्रिपाठी की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठ चुके थे।

    उनके खिलाफ कार्यालय में नहीं मिलने की सबसे ज्यादा शिकायत थी। साथ ही भोपाल जिला पंचायत के सदस्य भी डीईओ को हटाने के खिलाफ लामबंद हो चुके थे। त्रिपाठी का पूरा कार्याकाल ही विवादों से घिरा रहा। जानकारी के अनुसार अब उनके कार्यकाल में मिली शिकायतों की जांच होगी।

     

    Share:

    16 जुलाई की 10 बड़ी खबरें

    Tue Jul 16 , 2024
    1. तीन साल बाद फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित (address) कर सकते हैं। सोमवार को जारी की गई सूची के मुताबिक कि भारत (India) के पीएम मोदी 26 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved