img-fluid

Bhopal: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो का पीसीसी के पास प्रदर्शन, राहुल गांधी का जलाया पुतला

  • April 17, 2025

    भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीसीसी के पास रेडक्रास अस्पताल स्थित चौराहे पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। गौरतलब है कि विरोध में युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले जलाए। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित अनेक कार्यकर्ता बेरीकेड्स पर चढ़ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने यहांआंसू गैस का रिसाव भी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच मामूली झड़प भी हुई।

    युवा मोर्चा के प्रदर्शन में शामिल हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईंडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आना पूरी तरह से तकनीकी और कानूनी मामला है, इसलिए कांग्रेस को ईडी और आयकर जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रदर्शन के माध्यम से दबाव डालने का प्रयास करने की बजाय उसे तकनीकी और कानूनी आधार पर अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।


    पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के 90 करोड़ के शेयर यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर कर दिए गए, जिसके शेयर होल्डर्स सोनिया गांधी और राहुल गांधी है। इस तरह यह पूरी संपत्ति एक परिवार के हाथ में आ गई। यह बताया गया था कि यंग इंडिया एक चैरिटेबल संस्था है, लेकिन यह क्या चैरिटी करती है, इसका किसी को कुछ नहीं पता। इस तरह से जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को ताकत देने के लिए स्थापित किया गया था, उसे निजी व्यापार में बदल दिया गया। पुतला दहन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यति, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय पाटीदार, जगदीश यादव, सतीश विश्वकर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, दिव्या ऋषि तिवारी, अजय साहू, अवनी शर्मा, भारत यादव, अतुल बेंघट सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शालिम हुए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेड्स लगाए थे।

    Share:

    हम हैं शरीफ... क्योंकि राहुल-सोनिया के हैं करीब...

    Thu Apr 17 , 2025
    विनाशकाले मूर्खों से रिश्ता… सोनिया-राहुल के पल्ले ऐसा दामाद पड़ा जो चिंदी चोरी में ही पकड़ा गया… किसी बच्चे को भी कहानी सुनाओगे तो बता देगा कि चूहा मलाई देखकर पिंजरे में घुसा और फंस गया… बाप-दादा ने कभी धंधा तो किया नहीं, इसलिए बेटे में भी अकल कहां से आती… वो तो राबर्ट वाड्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved