• img-fluid

    यातायात के नियम तोडऩे में भोपाल सबसे आगे

  • December 21, 2021

    • प्रदेश में हर साल बढ़ी यातायात के नियम तोडऩे वालों की गिनती

    भोपाल। प्रदेश में यातयात के नियम तोडऩे वालों की गिनती में साल दर साल इजाफा हो रहा है। वहीं राजधानी भोपाल के लोग यातायात नियमों को तोडऩे में प्रदेशभर में सबसे आगे हैं। भोपाल में 98025 ने यातयात के नियम तोड़ा है। वहीं दूसरे स्थान पर इंदौर है। वहां 78354 लोगों ने तो ग्वालियर में 38396 और जबलपुर में 37386 लोगों ने नियम तोड़ा है। यह गिनती उन वाहन चालकों की जो पुलिस की नजर में आए हैं। पुलिस अधिकारी मानते हैं इससे कहीं ज्यादा लोग ऐसे जिन्होंने यातयात के नियम तो तोड़े हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई है।


    पिछले साल की तुलना में इस साल और अधिक लोगों पर मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत चालान किए हैं। जबकि ऐसे पर काबू करने के लिए सड़कों पर फिजीकल चेकिंग के अलावा सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी हो रही है। लोगों में बढ़ रही यातयात के नियमों की अनदेखी की परिपाटी पुलिस के लिए परेशानी की वजह है। क्योंकि वाहन चालकों की यह खामियां यातयात की हालत को बिगाड़ती हैं, इसके अलावा हादसों की गिनती में भी इजाफा कर रही है।

    हर दिन 326 से अधिक पर कार्रवाई
    ट्रैफिक पुलिस के आकंडों के मुताबिक भोपाल में हर महीने करीब 9,700 लोगों पर ट्रैफिक रूल्स तोडऩे की कार्रवाई होती है। अनुपात है कि 326 से अधिक लोग रोज यातायात पुलिस की जद में आते हैं। यातयात पुलिस के रेकार्ड के मुताबिक यातयात के नियम का उल्लघन करने वालों में भोपाल प्रदेश के चारों बड़े शहरों की गिनती में पहले पायदान पर है। यातायात के नियमों का वाहन चालक पालन करें इसलिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चालान के अलावा वाहन चालकों को समझाइश भी दी जाती है। लेकिन लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। यातायात को सुधारने के लिए पब्लिक का जागरूक होना जरूरी है।

    Share:

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा... जनता को बताएं पुलिस कमिश्नर प्रणाली के फायदे

    Tue Dec 21 , 2021
    भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में लागू की गई पुलिस कमिश्नर प्रणाली को प्रभावी रूप से अमल में लाया जाए। आम नागरिकों को इसका एहसास भी होना चाहिए। पुलिस जनता के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें और अपराधियों के दिल में खौफ पैदा हो। कानून व्यवस्था को बनाए रखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved